{"_id":"68c86a00eb3b22056d04ff34","slug":"one-more-chance-for-admission-in-iti-kaithal-news-c-245-1-kht1010-137842-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए मिला एक और मौका
Tue, 16 Sep 2025 01:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है। अब आईटीआई में दाखिले के लिए पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देश पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए ऑन दी स्पॉट दाखिला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।
यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो अभी तक आईटीआई में दाखिला नहीं ले पाए हैं। कैथल आइटीआई में अभी भी 100 सीट खाली हैं। निदेशालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार ऑन दी स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 15 से 30 सितंबर तक संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी। नए आवेदन 13 सितंबर से भरे जा सकते हैं। ये दाखिला नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा और इसमें आरक्षण लागू नहीं होगा।
आईटीआई में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग द्वारा जारी पांचवें चरण की काउंसिलिंग शुक्रवार को समाप्त हो चुकी थी। इसके बावजूद कई सीटें खाली रह जाने के चलते विभाग ने अब ऑन द स्पॉट काउंसलिंग और दाखिला प्रक्रिया को 30 सितंबर तक बढ़ा दिया है।
विज्ञापन
विद्यार्थियों से दोबारा ऑनलाइन आवेदन मांगे गए है। रैंक व मेरिट कार्ड के आधार पर ऑन द स्पॉट दाखिले किए जा रहे हैं। इसी के साथ विद्यार्थियों से फीस ली जा रही है और सीट अलॉटमेंट की प्रक्रिया पूरी की जा रही है। विभाग ने आठ जुलाई से दाखिला प्रक्रिया शुरू की थी, जिसके तहत पांच चरणों में काउंसलिंग आयोजित की गई थी। इसके बावजूद करीब सीटें खाली पड़ी हैं। अब विभाग ने इन सीटों को ऑन द स्पॉट मेरिट के आधार पर भरने का निर्णय लिया है। सरकारी और निजी आईटीआई में ज्यादातर सीटें इसी प्रक्रिया से भरी जाती हैं। हालांकि विशेष कोर्सों की अधिकतर सीटें ऑनलाइन काउंसलिंग से पहले ही भर चुकी हैं, लेकिन कुछ कोर्सों में अब भी लगभग अब भी सीटें रिक्त हैं। नए शेड्यूल के अनुसार विद्यार्थी पोर्टल पर आवेदन करने के बाद मेरिट कार्ड डाउनलोड करेंगे और उसे संबंधित आईटीआई में जमा करवाएंगे।
संस्थान को प्राप्त आवेदनों के आधार पर मेरिट सूची तैयार की जाएगी और रिक्त सीटों पर दाखिला दिया जाएगा।