{"_id":"68c74003d39da3b80506da24","slug":"one-more-chance-for-admission-in-iti-kaithal-news-c-245-1-kht1002-137822-2025-09-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए मिला एक और मौका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: आईटीआई में दाखिले के लिए मिला एक और मौका
Mon, 15 Sep 2025 03:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Mon, 15 Sep 2025 03:51 AM IST
विज्ञापन
कैथल। हरियाणा में सरकारी और प्राइवेट आईटीआई में दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों को एक और मौका मिला है। अब आईटीआई में दाखिले के लिए पोर्टल फिर से खोल दिया गया है। कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण निदेशालय के निर्देश पर औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में सत्र 2025-26 के लिए ऑन दी स्पॉट दाखिला प्रक्रिया फिर से शुरू हो गई है।
यह उन छात्रों के लिए अंतिम अवसर है जो अभी तक आईटीआई में दाखिला नहीं ले पाए हैं। प्रदेश में सरकारी और प्राइवेट मिलाकर 400 आईटीआई में करीब 10 हजार सीटें खाली हैं। कैथल आइटीआई में अभी भी 100 सीट खाली हैं। निदेशालय की ओर से जारी नोटिस के अनुसार ऑन दी स्पॉट दाखिला प्रक्रिया 15 से 30 सितंबर तक संस्थान स्तर पर आयोजित की जाएगी। नए आवेदन 13 सितंबर से भरे जा सकते हैं। यह दाखिला नए और पुराने आवेदनों की संयुक्त मेरिट के आधार पर होगा और इसमें कोई आरक्षण लागू नहीं होगा। संवाद