फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh rupees cheated by asking OTP

ओटीपी पूछकर की एक लाख रुपये की ठगी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jul 2022 02:15 AM IST
विज्ञापन
One lakh rupees cheated by asking OTP
कैथल। शातिर ठग ने गांव खुराना के एक व्यक्ति से क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर और उससे ओटीपी पूछकर एक लाख रुपये ठग लिए। इस मामले में पुलिस ने साइबर थाने में ठगी का पहला केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

गांव खुराना निवासी शीशपाल ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि तीन मार्च को उसके मोबाइल पर एक कॉल आई। फोन करने वाले ने उससे कहा कि उसके क्रेडिट कार्ड के कुछ गिफ्ट वाउचर आए हुए हैं। ये उसके क्रेडिट कार्ड में डालने हैं। व्यक्ति ने उसके क्रेडिट कार्ड की जानकारी लेकर मोबाइल नंबर पर आए ओटीपी को भी उससे पूछ लिया। कुछ देर बाद ही उसके मोबाइल नंबर पर क्रेडिट कार्ड से एक लाख रुपये रुपये कटने का मैसेज आया। जब उसने दोबारा फोन करने वाले के पास फोन किया तो दोबारा उसका फोन नहीं मिला। साइबर थाना के जांच अधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि खुराना निवासी शीशपाल की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। इसमें जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed