फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One lakh 47 thousand 971 cheated by asking for credit card number

क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर एक लाख 47 हजार 971 रुपये ठगे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 17 Jun 2021 10:39 PM IST
विज्ञापन
One lakh 47 thousand 971 cheated by asking for credit card number
मोबाइल पर क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर व्यक्ति के क्रेडिट कार्ड करीब डेढ़ लाख रुपये की राशि ठगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने शहर थाना में केस दर्ज कर किया है।
विज्ञापन

सेक्टर 21 निवासी सत्य प्रकाश गुप्ता ने पुलिस को शिकायत दी है कि उसकी पत्नी सुनीता गुप्ता के मोबाइल फोन पर अज्ञात मोबाइल नंबर से बार-बार बैंक के नाम से फोन आ रहे थे। जो खुद को बैंक कर्मी बता रहा था। उसने क्रेडिट कार्ड बंद होने की बात की। उक्त व्यक्ति को उसने खुद के क्रेडिट कार्ड का नंबर बता दिया। इसके बाद एसबीआई क्रेडिट कार्ड से एक लाख 22 हजार 858 रुपये और एचडीएफसी क्रेडिट कार्ड से फरवरी 2021 को 25 हजार 113 रुपये निकाल लिए हैं। पीड़ित ने बताया कि इसकी शिकायत दोनों बैंकों में की हुई है। आरोपियों ने उसे क्रेडिट कार्ड का नंबर पूछकर एक लाख 47 हजार 971 रुपये की धोखाधड़ी की है। इसके बाद मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। जांच अधिकारी एसआई धर्मपाल ने बताया कि पुलिस ने शिकायतकर्ता के बयान पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed