फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One killed in collision between auto and tempo

ऑटो और टैंपो की टक्कर में एक की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 04 Jan 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
One killed in collision between auto and tempo
कैथल। गांव जाखौली के नजदीक ऑटो व टैंपो की टक्कर हो गई। हादसे में ऑटो सवार एक 20 वर्षीय युवक सुनील की मौत हो गई। पुलिस को दी शिकायत में गांव जाखौली निवासी सोनू ने बताया कि वह ऑटो चलाकर अपना पालन पोषण करता है।
विज्ञापन

सोमवार को अपने गांव के सुनील उर्फ सिल्ली व गुरुदेव के साथ ऑटो में सवार होकर निजी कार्य से कैथल आ रहा था। वे गांव जाखौली से करीब एक किलोमीटर देवबन की तरफ चले तो जाखौली की तरफ से टैंपो चालक ने ऑटो को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर लगने से ऑटो पलट गया। ऑटो पलटने के बाद गुरुदेव सड़क की तरफ गिर गया। वहीं सुनील उर्फ सिल्ली सड़क पर जा गिरा। टैंपो चालक थोड़ी देर रुकने के बाद मौका से फरार हो गया। सुनील को सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed