{"_id":"627ab586093c2b0aba544a4f","slug":"one-death-in-accident-kaithal-news-knl107764236","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क हादसों में महिला की जान गई, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क हादसों में महिला की जान गई, दो घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। दो सड़क हादसों में एक महिला की मौत हो गई। जबकि दो अन्य घायल हो गए। पुलिस ने केस दर्ज कर मामलों की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी शिकायत में गांव चौशाला निवासी गुरजीत ने बताया कि वह खेती बाड़ी का काम करता है। वह अपनी बाइक पर उसके गांव से उसकी भाभाी सरोज को बैठाकर दवाई लेने के लिए गांव चौशाला से कलायत के लिए चला था। सुबह करीब नौ बजे जब वे गांव चौशाला में रघबीर भट्ठा के निकट पहुंचे तो एक पानी का कैंटर लेकर जा रहे ट्रेक्टर चालक को क्रॉस करने का प्रयास किया तो उसने लापरवाही से उसकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
हादसे में उसे व उसकी भाभी को गंभीर चोटें आईं। पूछने पर ट्रैक्टर चालक ने अपना नाम मटौर निवासी प्रवीण बताया। बाद में वह मौके से फरार हो गया। उसने आस-पास के लोगों की मदद से उसकी भाभी सरोज को अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उसकी भाभी को मृत घोषित कर दिया। उसे हल्की चोटें आई। पुलिस ने इस संबंध में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
एक अन्य हादसे में पुलिस को दी शिकायत में दरगाह हैदरशेख के निकट निवासी सुनील कुमार ने बताया कि वह बिजली उपकरण मरम्मत का काम करता है। उसका दोस्त पवन यश बैंक कैथल में सिक्योरिी गार्ड के तौर पर कार्यरत है। उसने पवन के फोन पर फोन किया तो किसी ने बताया कि वह दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।
विज्ञापन
इसके बाद वह मौके पर पहुंचा तो पता चला कि पवन को सेक्टर 20 व सेक्टर 21 के क्रॉसिंग प्वाइंट अंबाला रोड पर एक कार चालक ने टक्कर मार दी। पवन के सिर, टांगों व अन्य अंगों पर चोट लगी है। इसके बाद पवन को अस्पताल में दाखिल करवाया गया। पुलिस ने इस संबंध में अज्ञात कार चालक के खिलाफ केस दर्ज जांच आरंभ कर दी है।