फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   One corona patient was found, three active cases

समाचार नंबर 30 के स्थान पर यह समाचार लगाया जाए

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 25 Apr 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
One corona patient was found, three active cases
कैथल। रविवार को जिले में कोरोना संक्रमण का एक केस सामने आया। अब जिले में कोरोना के तीन केस एक्टिव हैं। इनका इलाज होम आइसोलेशन में चल रहा है। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 14 हजार 232 कोरोना संक्रमितों में से 13 हजार 857 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.3 प्रतिशत, पॉजिटिव रेट 3.13 प्रतिशत और मृत्यु दर 2.6 प्रतिशत है।
विज्ञापन

दूसरी ओर जिले में लगातार घट रहे टीकाकरण को गति देने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने एक बार फिर घर-घर जाकर टीका लगाने का मन बनाया है। विभाग के अधिकारी फिर से प्रयास कर रहे हैं कि मुख्यालय को पत्र लिखकर हर घर दस्तक जैसा अभियान चलाया जाए ताकि टीकाकरण का निर्धारित लक्ष्य जल्द से जल्द पूरा हो सके। स्वास्थ्य विभाग ने जून-जुलाई में कोरोना की चौथी लहर गंभीर होने की आशंका जताई है। इसमें संक्रमण का प्रभाव भी बच्चों पर ज्यादा पड़ने की बात कही जा रही है। ऐसे में विभाग अभिभावकों से अपील कर रहा है कि जितना जल्दी हो, बच्चों को वैक्सीन लगवाएं।
विज्ञापन

एक तो टीकाकरण में लोगों की रुचि कम है। इसके कम होने का एक प्रमुख कारण यह भी है कि इस समय टीकाकरण केवल नागरिक अस्पताल या फिर सरकारी प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में कराया जा रहा है। अब विभाग का प्रयास है कि ज्यादा से ज्यादा बच्चों को टीके लगाने के लिए पहले की तरह कोई अभियान चलाया जाए। डीसी प्रदीप दहिया ने बताया जिले में सभी पीएचसी और सीएचसी पर कोरोनारोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने जिलेवासियों से अपील की है कि जिन लोगों ने अब तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे खुद और परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिले में टीकाकरण की स्थिति
जिले मेें अब तक 17 लाख सात हजार 589 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है। इनमें से आठ लाख 99 हजार 364 को पहली डोज, आठ लाख एक हजार 20 को दूसरी डोज और 7205 लोगों को बूस्टर डोज दी जा चुकी है। 12 से 14 वर्ष के बच्चों को 9972, 15 से 17 वर्ष के बच्चों को 85 हजार 819 टीके लगे हैं। रविवार को 466 लोगों का टीकाकरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed