{"_id":"612d271b8ebc3e743c1e31a2","slug":"one-corona-infected-patient-was-found-two-recovered-kaithal-news-knl816180112","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला, दो रिकवर हुए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला, दो रिकवर हुए
विज्ञापन
One corona infected patient was found, two recovered
- फोटो : Kaithal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में सोमवार को कोरोना का एक नया मामला सामने आया। जबकि दो रिकवर हुए हैं। इस समय 11 एक्टिव केस बचे हैं।
डीसी प्रदीप दहिया ने स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट अनुसार बताया कि जिले में 11 हजार 226 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 871 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.44 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3.0 प्रतिशत है। इस समय 11 एक्टिव केस हैं। सभी पीएचसी व सीएचसी केंद्रों पर कोरोना रोधी वैक्सीन लगाई जा रही है। जिले के सभी वासियों से अपील है कि जिन व्यक्तियों ने अभी तक टीकाकरण नहीं करवाया है, वे स्वयं व अपने परिजनों का टीकाकरण अवश्य करवाएं। जिले मेें सोमवार तक 5 लाख 9 हजार 121 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है, जिनमें से 4 लाख 843 व्यक्तियों को पहली डोज तथा 1 लाख 8 हजार 278 व्यक्तियों को दूसरी डोज दी जा चुकी है। सोमवार को 1027 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया, 18 से 45 वर्ष आयु के 701 व्यक्ति तथा 45 वर्ष से ऊपर के 320 व्यक्ति शामिल हैं। अब स्टॉक के तौर पर 34070 कोरोना रोधी टीके उपलब्ध हैं। जिनमें 20540 कोविशील्ड तथा 13530 कोवॉक्सीन उपलब्ध हैं।
गांव खनौदा में डायरिया व अन्य बीमारियों के फैलने की सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया है। विभाग गांव में पानी की जांच के साथ घर-घर जाकर लोगों के स्वास्थ्य की जांच गहनता से कर रहा है। सोमवार को पूरे गांव में मच्छर व लारवा मारने की दवाई का स्प्रे करवाया गया। डॉ. रामपाल सिंह व डॉ. मुखत्यार सिंह ने बताया कि वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय शेर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की पूरी टीम काम में जुटी हुई है। उन्होंने बताया कि प्रतिदिन विभाग की टीम गांव में लोगों के स्वास्थ्य जांच के साथ मुफ्त में दवाई वितरित कर रही है। लोगों को हेलोजन की गोलियां, ओआरएस के पैकेट व डी जिंक गोलियां वितरित की जा रही हैं। डॉ. अजय शेर ने बताया कि गांव में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। ग्रामीण पाला राम ने बताया कि डॉ. रामपाल सिंह डोर-टू-डोर लोगों के बीच जाकर लोगों को जागरूक करने का काम कर रहे हैं।
घग्गर पार के गांव सिहाली में दी सिहाली समाज सेवा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से टीकाकरण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें 260 लोगों को टीका लगाया गया। ट्रस्ट के अध्यक्ष सेवा राम ने बताया कि अब लोग टीके को लेकर जागरूक हो चुके हैं। वैक्सीन को लेकर अब लोगों में पूरी तरह भय व हर प्रकार की भ्रांति खत्म हो गई है। इस अवसर पर सचिव गुरजंट सिंह, खजांची धर्मपाल सहित अन्य गांव वासी भी उपस्थित थे।