{"_id":"68c869837eeeec1b17059c80","slug":"one-accused-from-budha-kheda-arrested-in-firing-kaithal-news-c-245-1-kht1001-137885-2025-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: फायरिंग में बुढ़ा खेड़ा का एक आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: फायरिंग में बुढ़ा खेड़ा का एक आरोपी गिरफ्तार
Tue, 16 Sep 2025 01:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 16 Sep 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। एमबीबीएस डॉक्टर प्रतीक मामले में सिटी थाना में चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इनमें गांव बुढ़ा खेड़ा निवासी जितेंद्र, उसके पिता सुरजीत सिंह, भाई अमरजीत और भाभी संगीता का नाम शामिल है। स्पेशल डिटेक्टिव सब इंस्पेक्टर रमेश कुमार ने बताया कि इस मामले में जितेंद्र बुढ़ा खेड़ा को गिरफ्तार किया गया है।
डॉक्टर के पिता गुलाब सिंह ने बताया कि इस समय डॉक्टर प्रतीक फोर्टिस अस्पताल मोहाली में इलाज चल रहा है। उनका ऑपरेशन कर एक गोली शरीर से निकाल दी गई है, हालात अभी भी नाजुक बने हुए हैं। उन्होंने बताया कि आरोपियों के परिवार से उनका करीब 50 लाख रुपए का लेनदेन है। उन्होंने साल 2018-19 व 20 में आरोपियों को इसलिए रुपए दिए थे ताकि आढ़त के जरिए उन्हें ब्याज के साथ पैसे वापस मिलते रहे। बाद में आरोपी ब्याज और मूल देने में आनाकानी करने लगे। जब इस बारे में आरोपियों से बातचीत की तो पहले उन्होंने कहा कि वे महीने के अनुसार खाता क्लियर होने तक उन्हें दो लाख रुपये देते रहेंगे, लेकिन बाद में पैसे देने से मुकर गए और रविवार दिन में भी दोनों पक्षों में काफी कहासुनी हुई। इसके बाद शाम को वारदात को अंजाम दिया गया।