फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   one accused arrest in muggling case

21 किलो अफीम सप्लाई करने का मुख्य आरोपी झारखंड से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 28 Jun 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
one accused arrest in muggling case
पुलिस ने अफीम की तस्करी मामले में झारखंड में छापा मार कर मुख्य आरोपी को काबू कर 22 हजार रुपये ड्रगमनी भी बरामद की है। साथ ही एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में आरोपी से इससे पूर्व एक अन्य मामले में वर्ष 2020 के दौरान चीका में 31 किलो अफीम सप्लाई करने का खुलासा हुआ है। बता दें कि उक्त 31 किलो अफीम पुलिस द्वारा पहले ही चीका निवासी एक तस्कर के कब्जे से बरामद की जा चुकी है।
विज्ञापन

एसपी लोकेंद्र सिंह ने बताया कि सीआईए-2 पुलिस के सहायक उप निरीक्षक प्रदीप कुमार की टीम द्वारा 21 किलो अफीम बरामदगी मामले में वांछित मुख्य अफीम सप्लायर संदीप सिंह निवासी लोहागढ़ जिला छतरा झारखंड को हजारीबाग झारखंड में दबिश देकर गिरफ्तार करते हुए आरोपी का न्यायालय से 28 जून तक पुलिस रिमांड हासिल किया गया था।
विज्ञापन

इससे पूर्व सीआईए-टू पुलिस द्वारा 14 जून को आरोपी गुरप्रीत सिंह पुत्र राजेंद्र सिंह निवासी महमूदपुर को उसके मकान पर दबिश देकर काबू किया गया था, जिसके कब्जे में मकान अंदर कच्ची जमीन खोदकर छिपाए गए प्लास्टिक कट्टा से करीब 30 लाख रुपये मूल्य की 21 किलो अफीम बरामद थी। थाना गुहला में मामला दर्ज करके सीआईए-2 पुलिस के एएसआई प्रदीप कुमार आरोपी गुरप्रीत से पूछताछ उपरांत उसको अफीम सप्लाई करने वाले मुख्य आरोपी संदीप उपरोक्त की पुख्ता पहचान कर ली गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस रिमांड पर लिए गए आरोपी संदीप से गहन पूछताछ दौरान रैकेट से जुड़े आरोपी बलतेज सिंह निवासी अकालगढ़ पंजाब को भी गिरफ्तार किया जा चुका है, जिसके द्वारा गुरप्रीत को अफीम खरीदने के लिए एडवांस में नकदी दी हुई थी। आरोपी संदीप ने कबूला कि उसके द्वारा इससे पूर्व भी वर्ष 2020 दौरान चीका में 31 किलो अफीम सप्लाई की गई थी। 12 जुलाई 2020 को सीआईए-2 द्वारा संजय बस्ती चीका स्थित रमेश कुमार के मकान पर दबिश देकर आरोपी रमेश कुमार निवासी संजय बस्ती चीका को पुलिस द्वारा काबू किया गया था। जिसके कब्जे में मकान अंदर दीवान बेड में रखे 2 प्लास्टिक कट्टों से करीब 62 लाख रुपये मूल्य की कुल 31 किलो अफीम बरामद की गई थी। आरोपी संदीप सोमवार को अदालत में पेश कर दिया गया, जहां से उसे न्यायालय के आदेशानुसार न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed