{"_id":"5d5ee0a78ebc3e6c543b5bab","slug":"old-man-injured-kaithal-news-rtk5133054200","type":"story","status":"publish","title_hn":"चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पर बंदरों ने गिराईं ईंटें, गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पर बंदरों ने गिराईं ईंटें, गंभीर
रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
45-कलायत। पीजीआई में उपचाराधीन घायल दीनानाथ
- फोटो : Kaithal
Link Copied
कलायत में बंदरों का आतंक आए दिन बढ़ता जा रहा है। वीरवार को वार्ड चार में घर के आंगन में चारपाई पर लेटे बुजुर्ग पर उत्पाती बंदरों ने छत की मुंडेर की ईंटें गिराकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में ले जाया गया। बुजुर्ग की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अब भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है।
विज्ञापन
वार्ड चार निवासी ज्ञानचंद ने बताया कि सुबह उनके 75 वर्षीय बुजुर्ग पिता दीनानाथ घर के आंगन में सोए हुए थे। एकाएक उत्पाती बंदरों ने घर की छत पर उत्पात मचाना शुरू कर दिया और छत की मुंडेर की ईंटों को नीचे गिराना शुरू कर दिया। जिससे नीचे लेटे मेरे पिता के सिर व शरीर पर सीधे आकर गिरी। इससे वह पूरी तरह लहूलुहान होकर बेहोश हो गए। उनकी गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें चिकित्सकों ने पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। अब भी उनकी हालत स्थिर बनी हुई है। बंदर के कारण यह हादसा ऐसे समय हुआ है जब शहर में बंदरों के आतंक से लोग परेशान हैं और बार-बार इससे निजात दिलाने की मांग के बावजूद नगर पालिका हाथ पर हाथ धरे बैठी है। कुलदीप भट्ट, अमित धीमान, कुलदीप कूका, बिंदू गर्ग और दूसरे नगरवासियों ने कहा कि बच्चे हो या बूढ़े सभी बंदरों के आतंक से भयभीत हैं। घरों की छतों, दीवारों, गलियों और मोहल्लों में बंदरों के कारण आम जन का घरों से निकलना भी मुश्किल हो गया है। नगरपालिका लोगों को सिर्फ आश्वासन दे रही है। लेकिन बंदरों के आतंक से निजात दिलाने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए जा रहे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।