फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   old books on new season

नया सत्र पर पुरानी किताबें

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:45 AM IST
विज्ञापन
old books on new season
29-कैथल। राजकीय प्राथमिक पाठशाला शक्ति नगर में चौथी कक्षा में बैठे हुए बच्चे। - फोटो : Kaithal
कैथल। नए शिक्षा सत्र को शुरू हुए करीब एक महीने का समय हो चुका है, लेकिन बच्चों के पढ़ने के लिए स्कूलों में अभी तक एससीईआरटी की पुस्तकें नहीं पहुंची हैं। ऐसे में पुरानी पुस्तकों के सहारे शिक्षा को जारी रखा जा रहा है। शिक्षकों का कहना है कि वे इस उम्मीद से लगातार कार्य कर रहे हैं कि पुस्तकें जल्द आ जाएं, लेकिन इसमें कितना समय लगेगा, कुछ नहीं पता है। विद्यार्थी भी स्कूलों में दूसरों के पास बैठकर पुरानी पुस्तकें पढ़ लेते हैं, लेकिन घरों में उन्हें दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

शिक्षिका मीनाक्षी ने बताया कि किताबों के अभाव में बच्चों को हर प्रकार से शिक्षित करने का हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उम्मीद है कि जल्द ही स्कूलों में नई पुस्तकें आ जाएंगी। तब तक बच्चों को विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से भी पढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है। दूसरी ओर इस संबंध में जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि पुस्तकें उपलब्ध करवाने को लेकर विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवाया गया है। जैसे ही नई पुस्तकें आएंगी, तुरंत स्कूली बच्चों को उपलब्ध करवाई जाएंगी।
विज्ञापन

छात्राएं बोलीं
चंदाना गेट स्थित राजकीय प्राथमिक स्कूल की चौथी कक्षा की छात्रा सोनिया ने कहा कि वह अपने सहपाठियों के पास बैठकर स्कूल में पढ़ती है। उनके पास पुरानी किताबें हैं। घर आने के बाद पुस्तकें उपलब्ध नहीं हो पाती।
विज्ञापन
विज्ञापन

चौथी कक्षा की छात्रा गुंजन ने बताया कि स्कूलों में तो शिक्षक समूह बनाकर बच्चों को पढ़ा लेते हैं। घर आकर दोबारा पढ़ने के लिए पुस्तकें नहीं होती। ऐसे में थोड़ा-बहुत कॉपी में नोट करके लाते हैं और घर पर पढ़ते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed