{"_id":"694c35f5cbf6b17c3f09ee67","slug":"officials-should-show-the-results-jindal-kaithal-news-c-18-1-knl1004-809096-2025-12-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: अधिकारी परिणाम दिखाएं ः जिंदल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: अधिकारी परिणाम दिखाएं ः जिंदल
Thu, 25 Dec 2025 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Thu, 25 Dec 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। जिला सचिवालय स्थित सभागार में जिला विकास, समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की महत्वपूर्ण बैठक की सांसद नवीन जिंदल ने अध्यक्षता की। इस मौके पर उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों से कहा कि वे धरातल पर ठोस परिणाम दिखाएं, ताकि आमजन को सरकारी योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।
बैठक में उन्होंने उन्होंने जिले में केंद्र व राज्य सरकारों की संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की विस्तृत समीक्षा भी की और अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि विकास कार्यों में तेजी लाई जाए। सांसद ने दो टूक कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लंबे समय से लंबित परियोजनाओं को लेकर संबंधित अधिकारियों से जवाब-तलबी भी की गई।
सांसद नवीन जिंदल ने विकास के लिए बुनियादी ढांचे को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया। बैठक में कैथल शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए प्रस्तावित रेलवे ओवरब्रिज और रेलवे एलिवेटेड ट्रैक को लेकर गहन चर्चा हुई। सांसद ने जिला उपायुक्त अपराजिता को निर्देश दिए कि वे इन प्रस्तावों की व्यक्तिगत रूप से समीक्षा कर संबंधित कार्रवाई को तुरंत आगे बढ़ाएं। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं के पूरा होने से कैथल की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को गति मिलेगी।
विज्ञापन
खेल विभाग के अधिकारियों को दिया विशेष टास्क ः युवा शक्ति को सही दिशा देने के उद्देश्य से सांसद ने खेल विभाग व प्रशासनिक अधिकारियों को विशेष टास्क सौंपा। उन्होंने जिले के सभी खेल स्टेडियमों की स्थिति को जल्द से जल्द दुरुस्त करने के निर्देश दिए।
सांसद ने कहा कि खिलाड़ियों को बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध कराना प्राथमिकता होनी चाहिए। खेल सुविधाओं के सुदृढ़ होने से युवा खेलों की ओर आकर्षित होंगे और नशे जैसी सामाजिक बुराइयों से दूर रहेंगे। उन्होंने कहा कि खेलों में सक्रिय युवा न केवल अपना भविष्य संवारेंगे, बल्कि जिले और प्रदेश का नाम भी रोशन करेंगे।
सभी सड़कें हों दुरुस्त ः बैठक में सांसद ने विभिन्न विभागों के महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा करते हुए सिंचाई विभाग को निर्देश दिए कि सरोला क्षेत्र में बाढ़ बचाव कार्य के मद्देनजर सफाई का कार्य शीघ्र शुरू किया जाए। इसके साथ ही टटियाणा व आसपास के क्षेत्रों में स्टोन पिचिंग का कार्य भी जल्द करवाने के निर्देश दिए।
उन्होंने अधिकारियों से कहा कि किसी भी स्तर पर समस्या आने पर तुरंत उनके संज्ञान में लाया जाए और अधिक महत्वपूर्ण कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया जाए। जन स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं की समीक्षा करते हुए सांसद ने लंबित पड़े एसटीपी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए।
लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि जिले की सभी सड़कें दुरुस्त हों। उन्होंने भूना व रामथली-समाधा रोड की समीक्षा करते हुए इन सड़कों के मरम्मत कार्य को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। वहीं राजौंद में चल रहे एसटीपी और सड़क निर्माण कार्यों को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए कि परियोजनाएं तय समय में पूरी की जाएं, ताकि आमजन को राहत मिल सके।
विकसित भारत योजना के तहत 125 दिन का रोजगार
सांसद नवीन जिंदल ने बताया कि विकसित भारत जी राम जी योजना के तहत पात्र लोगों को 125 दिन का रोजगार उपलब्ध कराया जाएगा। प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लंबित किस्तों को जारी करवाने के लिए सरकार को पत्र लिखा जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन के तहत माघो माजरी गांव में गोबर गैस प्लांट सहित अन्य विकास कार्य किए गए हैं, जिनका वे आगामी दिनों में स्वयं निरीक्षण करेंगे।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि कलायत पार्क के सौंदर्यीकरण कार्य को गुणवत्तापूर्वक और समयबद्ध ढंग से पूरा किया जाए। सामुदायिक केंद्रों में चौकीदार और सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था सुनिश्चित कर उनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। शिक्षा विभाग के अधिकारियों को शिक्षा स्तर में सुधार लाने, सभी स्कूलों में शौचालयों की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।