{"_id":"577c00e24f1c1b78467f9b60","slug":"officer-sick-chairman-election-pospon-parsad-angry-kaithal","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीमार हुईं अधिकारी, चुनाव हुआ स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीमार हुईं अधिकारी, चुनाव हुआ स्थगित
ब्यूरो कैथल
Updated Wed, 06 Jul 2016 12:18 AM IST
विज्ञापन
चेयरमैन चुनाव स्थगित
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गुहला-चीका में नगर पालिका चेयरमैन का चुनाव चुनाव अधिकारी एवं एसडीएम कमलजीत कौर के अचानक बीमार हो जाने के कारण आधिकारिक तौर पर तो नहीं हो पाया। लेकिन 17 में से 10 पार्षदों ने सहायक चुनाव अधिकारी की मौजूदगी में भाजपा नेता राजेश पिंटू की पत्नी अमनदीप कौर को चेयरमैन घोषित कर दिया। पार्षदों ने चुनाव स्थगन को साजिश करार देते हुए प्रशासन पर विधायक के हाथों खेलने का आरोप लगाकर 4 घंटों तक धरना दिया और जमकर नारेबाजी की।
मंगलवार को तय चुनावी समय अनुसार भाजपा नेता राजेश पिंटू 10 पार्षदों के साथ नगर पालिका कार्यालय पहुंचे।
उनके साथ वार्ड नंबर 1 से राजेश सीड़ा, वार्ड 3 से अमनदीप कौर, वार्ड 4 से नीतू रानी, वार्ड 5 से गुरजीत कौर, वार्ड 8 से पवन शर्मा, वार्ड 9 से राजेश कुमार, वार्ड 11 से कमल चौधरी, वार्ड 12 से रिंपल रानी, वार्ड 13 से सीमा रानी व वार्ड 17 से बलकार सिंह बल्लू मौजूद थे। साढ़े 9 का समय हुआ तो मौके पर मौजूद सहायक रिटर्निंग अधिकारी एवं तहसीलदार गुहला विजय मोहन सयाल से उन्होंने चुनाव प्रक्रिया शुरू करने की मांग की। सयाल ने कहा कि एसडीएम मैडम आने वाले हैं। वही आकर चुनाव करवाएंगी। ठीक 10 मिनट बाद पार्षदों के कहने पर तहसीलदार सयाल ने एसडीएम को फोन लगाया तो बकौल सयाल उधर से पूछा गया कि कितने एमसी आए हैं। सयाल के यह बताने पर कि कुल 10 आए हैं तो एसडीएम कमलप्रीत ने अपनी बीमारी के बारे में बताया और आज आ पाने में असमर्थता जाहिर करते हुए चुनाव स्थगित करने के आदेश दे दिए।
10 पार्षदों ने कोरम पूरा कर घोषित कर दिया अपना चेयरमैन
चुनाव स्थगित करने को लेकर वार्ड एक के पार्षद एडवोकेट राजेश सिंह सीड़ा व वार्ड 17 के एमसी बलकार सिंह बल्लू ने प्रशासन की खूब खिंचाई की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रक्रिया साढ़े नौ बजेे शुरू हो चुकी है तथा आप पौने दस बजे चुनाव स्थगित होने की सूचना दे रहे हो। जब मुख्य निर्वाचन अधिकारी मौजूद ना हो तो दूसरे नंबर के अधिकारी को चुनाव प्रक्रिया निपटाने का अधिकार होता है। जब तहसीलदार विजय मोहन सयाल ने चुनाव करवाने में अपनी असमर्थता जताई तो सभी दस पार्षदों ने उसी कक्ष में मीटिंग की और सर्व सम्मति से वार्ड 3 की पार्षद अमनदीप कौर को चेयरपर्सन चुन लिया। पार्षदों ने कागज पर अपनी इस कार्रवाई का प्रस्ताव डाला और तहसीलदार को उसकी कॉपी देकर रिसीव भी करवा लिया। पार्षद नीतू रानी ने कहा कि उनकी तरफ से तो चुनाव हो चुका है। तहसीलदार जो कि सहायक रिटर्निंग अधिकारी हैं, उनके सामने हुआ है। तहसीलदार द्वारा पार्षदों के प्रस्ताव पर किए गए हस्ताक्षर इस बात को प्रमाणित करते हैं कि नगर पालिका चीका में चेयरपर्सन का चुनाव हो चुका है।
विज्ञापन
एमसी लेकर चंडीगढ़ गए हैं विधायक
विधायक कुलवंत बाजीगर सोमवार से 7 एमसी को अपने साथ लेकर चंडीगढ़ गए हुए हैं तथा चुनाव की तारीख होने के बावजूद वापस नहीं लौटे हैं। विधायक के साथ गए पार्षदों में वार्ड नंबर 2 की पार्षद समता देवी के पति शमशेर सिंह, वार्ड 6 से पार्षद विजय कुमार, वार्ड 7 से पार्षद शीश पाल जिंदल, वार्ड 10 से पार्षद गुरजंट सिंह, वार्ड 14 से पार्षद रणजीत कौर के पति निर्भय सिंह औलख, वार्ड 15 के पार्षद प्रदीप वर्मा तथा वार्ड 16 की पार्षद शिवाली गोयल के ससुर तरसेम गोयल शामिल हैं। गौरतलब है कि विधायक के साथ गए पार्षदों में समता देवी, रणजीत कौर औलख तथा शिवाली गोयल चेयरमैन पद की दावेदार हैं।
सीएम से मिलकर बताएंगे हाल : पिंटू
भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं कौशल क्रांति के प्रदेश सह संयोजक राजेश शर्मा पिंटू ने कहा कि उन्होंने प्रदेश में सर्वाधिक 12 हजार पार्टी सदस्य बनाए हैं व इसके लिए प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला से सम्मान चिन्ह भी हासिल कर चुके हैं। नगर पालिका चीका में सबसे ज्यादा मतों से जीतने का रिकार्ड भी उनकी पत्नी अमनदीप कौर के नाम है तथा सबसे ज्यादा पार्षद 17 में से 10 हमारा खुलेआम समर्थन कर रहे हैं। बावजूद इसके विधायक कुलवंत बाजीगर अपनी नाक का सवाल बनाकर अमनदीप कौर को किसी भी हालत में चेयरपर्सन न बनने देने पर अड़े हुए हैं। पिंटू ने कहा कि विधायक विरोध की वजह तो बताएं। पिंटू ने कहा कि वे क्षेत्र के पुराने भाजपाइयों का प्रतिनिधिमंडल लेकर सीएम मनोहर लाल खट्टर से मिलेंगे।
विधायक ने कहा सर्वसम्मति करवाएंगे
इस बीच चंडीगढ़ से विधायक कुलवंत बाजीगर ने फोन पर कहा कि एसडीएम के बीमार होने की वजह से चुनाव आगे सरकाना पड़ा है। इसी महीने में हर हाल में चुनाव करवा लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि नगर पालिका चीका में अध्यक्ष पद से सभी दावेदार चाहे वह अमनदीप कौर हों या कोई और, सभी भाजपा से जुड़े हैं। उनका प्रयास तो बस सर्व सम्मति करवाने का है इसलिए वे अगली तारीख जो भी तय हुई सर्व सम्मति से नगर पालिका का चेयरमैन व वाइस चेयरमैन बनवाएंगे।
खरीद फरोख्त के लिए सरकवाई तारीख
वार्ड नंबर 12 से पार्षद रिंपल रानी के पति एडवोकेट वेद राज वाल्मीकि ने आरोप लगाया कि चुनाव जान बूझकर इसलिए स्थगित करवाया गया है, ताकि लालच देकर पार्षदों की खरीद फरोख्त करवाई जा सके। वेद राज ने कहा कि यह गलत बात है तथा लोकतंत्र को नष्ट भ्रष्ट करने की कार्रवाई है।
नगर पालिका कार्यालय के बाहर उमड़ी भीड़
जैसे-जैसे चुनाव को लेकर घटनाक्रम आगे बढ़ता गया, उसी अनुसार नगर पालिका कार्यालय के बाहर शहर के लोगों की भीड़ बढ़ती गई। दोपहर तक हजारों की संख्या में लोग पालिका कार्यालय के बाहर जमा हो गए।
तहसीलदार विजय मोहन सयाल ने कहा कि एसडीएम ने फोन पर आदेश दिए थे कि चुनाव स्थगित कर दिया जाए। इसीलिए उन्होंने चुनाव स्थगित कर दिया।