फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nutrition kits distributed to 200 TB patients

Kaithal News: 200 टीबी मरीजों को बांटी पोषण किट

Tue, 16 Sep 2025 01:22 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Sep 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
Nutrition kits distributed to 200 TB patients
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। नि:क्षय मित्र योजना के अंतर्गत सिविल अस्पताल में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें रेडक्रास सोसायटी की अध्यक्षा एवं डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में सिविल सर्जन डॉ. रेनू चावला, रेडक्रास सोसायटी कैथल के

सचिव रामजी लाल और उप सिविल सर्जन डॉ. संदीप बातिश की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 200 टीबी मरीजों को पोषण किट वितरित की गई।
विज्ञापन


रामजी लाल ने इस अवसर पर कहा कि डीसी प्रीति के मार्गदर्शन में कैथल टीबी से मुक्त होने की दिशा में अग्रसर है। उन्होंने लोगों से अपील की कि टीबी के किसी भी लक्षण के दिखते ही तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें। उन्होंने बताया कि आधुनिक जांच और इलाज की सुविधा सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर मुफ्त उपलब्ध है। अधूरे इलाज से रोग में ड्रग रेजिस्टेंट टीबी विकसित हो सकती है। टीबी के जीवाणु खांसने और छींकने से फैलते हैं, इसलिए खांसते समय मुंह ढक कर रखें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामजी लाल ने आमजन से आह्वान किया कि टीबी पीड़ित रोगियों के सहायतार्थ पोषण किट वितरित करने में सहयोग दें। उन्होंने बताया कि रेडक्रास सोसायटी और अन्य सामाजिक संस्थाओं द्वारा टीबी मरीजों को छह महीने तक यह पौष्टिक आहार किट उपलब्ध करवाई जाएगी। इस अवसर पर सिविल अस्पताल कैथल से टीबी इंचार्ज नरेश कुमार, रामपाल, पवन कुमार सहित अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed