फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NP has now issued notice on the first sold place

नप ने पहले बेची जगह अब जारी किया नोटिस

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Sep 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
NP has now issued notice on the first sold place
कैथल। रेलवे गेट पर बचे अवशेष को गिराए जाने के मामले में नगर परिषद ने उस दुकानदार को नोटिस जारी किया है, जिसने इस ढांचे को गिरवाया है और जिसने इस इस जगह की रजिस्टरी करवाई है। सवाल यह उठता है कि नगर परिषद ने ही इस दुकानदार को जमीन बेचते हुए रजिस्टरी करवाई थी। अब उसी दुकानदार को उस ढांचे को गिराने पर कार्रवाई करने का नोटिस जारी कर दिया है।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि नगर परिषद ने शहर के प्राचीन सात गेटों के जीर्णोद्धार का प्रस्ताव पारित किया हुआ है। इन गेटों में से रेलवे गेट के ही कुछ अवशेष बचे हुए थे। जिन्हें अब समतल कर दिया है। इस बारे में सवाल उठने पर नगर परिषद ने उस दुकानदार को नोटिस जारी कर दिया है, जिसने इस जगह को समतल किया है। जबकि नगर परिषद ने ही इस दुकानदार को यह जगह बेची है। जगह बेचते समय प्राचीन एवं ऐतिहासिक धरोहर के संरक्षण का भी ध्यान नहीं दिया गया।
विज्ञापन

दुकानदार का कहना है कि नगर परिषद ने उसे जिस जगह की रजिस्टरी करवाई है, उसने उसी जगह को समतल किया है। अब उसे ही बेवजह नोटिस जारी किया जा रहा है। उसके पास पूरे कागजात हैं। उसने इस जगह को साफ करने से पहले वे बाद में पूरा वीडियो बनाया है। वह प्राचीन ऐतिहासिक धरोहर के रखरखाव में हर संभव सहयोग करने को तैयार है। इस संबंध में डीएमसी कुलधीर सिंह ने कहा कि इस मामले में नगर परिषद अधिकारियों को नियमानुसार कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। संबंधित पक्षों को नोटिस जारी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed