फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now the city will be in sight of HD cameras with fiber

अब फाइबर युक्त एचडी कैमरों की नजर में होगा शहर

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 20 Nov 2022 07:30 AM IST
विज्ञापन
Now the city will be in sight of HD cameras with fiber
सीसीटीवी कैमरे लगाता कर्मी। संवाद - फोटो : Kaithal
कैथल। पिछले दस साल से शहर में महसूस की जा रही सीसीटीवी कैमरों की जरूरत अब जाकर पूरी होगी। पूर्व में नगर परिषद द्वारा लगाए गए कैमरे खराब हो चुके हैं। अब पुलिस ने शहर में कई जगहों पर एचडी कैमरे लगवा दिए हैं। शहर के मुख्य चौक चौराहों पर फाइबर युक्त 30 के करीब एचडी कैमरे लगाए गए हैं। इन कैमरों का नियंत्रण एसपी कार्यालय से होगा और फोन पर भी इन्हें देखा जा सकता है। लगाए गए चार मेगापिक्सल के एचडी कैमरों से इनके आगे से गुजरने वाले वाहनों के नंबर भी आसानी से दिखाई देंगे। ऑनलाइन 15 दिनों तक डाटा स्टोर रखा जाएगा और इसके अतिरिक्त डीवीआर का अलग से बैकअप रखा है। ये कैमरे रात को भी काम करेंगे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि पुलिस महकमे ने सीसीटीवी के कैमरों की फाइबर दबाने के लिए नगर परिषद विभाग से अनुमति ले ली है। जल्द फाइबर दबाने का काम शुरू कर दिया जाएगा। पुलिस विभाग शहर की सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से शहर में सीसीटीवी कैमरे लगाने का काम शुरू किया है। अब इन कैमरों से पुलिस आपराधिक गतिविधियों पर नजर रख सकेंगी। शहर में करीब 10 साल पहले 70 सीसीटीवी कैमरे लगाए गए थे, लेकिन लगभग सभी कैमरे खराब पड़े हैं। शहर के लोग कई सालों से चोरी, डकैती सहित अन्य घटनाओं से बचने के लिए नए कैमरे लगाने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

अपराधी लूटपाट, चोरी, मारपीट व जानलेवा हमला कर चौक चौराहों पर आसानी से निकल जाते थे। अब हर चौक चौराहों से निकलने वाले अपराधी व्यक्ति पुलिस की गिरफ्त में हो सकेंगे। एसपी मकसूद अहमद ने बताया कि शहर की कुछ सामाजिक संस्थाओं के सहयोग से मुख्य चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए हैं। एसपी कार्यालय से सीधा नियंत्रण रहेगा। आपराधिक लोगों को पकड़ने में पुलिस को आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां-यहां लगाए जा रहे हैं कैमरे
जींद बाइपास, करनाल रोड बाईपास, चीका रोड, ढांड रोड, पिहोवा चौक, अंबाला नाका, सहित शहर के मुख्य दरवाजों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed