{"_id":"61c61fbb1016f113e6166047","slug":"now-students-will-be-able-to-enroll-in-private-schools-under-134a-till-december-31-kaithal-news-knl93858342","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 31 दिसंबर तक 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 31 दिसंबर तक 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला ले सकेंगे विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थियों के दाखिले के लिए बनाए गए नियम 134 ए के तहत निजी स्कूलों में दाखिला देने की प्रक्रिया के तहत शिक्षा विभाग ने प्रथम ड्रा की सूची में आने वाले विद्यार्थियों के दाखिला लेने के समय में बदलाव किया है। अब विद्यार्थी 31 दिसंबर तक अलॉट किए गए स्कूलों में दाखिला ले सकते हैं। नियम के तहत दाखिले का प्रथम ड्रा 17 दिसंबर को जारी हुआ है। इसमें शामिल 2299 विद्यार्थियों 24 दिसंबर तक प्रवेश का समय दिया गया। वहीं ड्रा में शामिल विद्यार्थियों ने जिले के 293 निजी स्कूलों में पूरी सीटों पर दाखिले नहीं लिए हैं। अब खाली सीटों पर दाखिले के लिए विभाग ने 31 दिसंबर तक का समय विद्यार्थियों को दिया है। प्रवेश का समय बढ़ाने का एक कारण परिवार पहचान पत्र भी रहा है।
जानकारी के अनुसार इस नियम के तहत इस बार निजी स्कूलों में 6800 से अधिक सीटें हैं। इन सीटों में दाखिले के लिए 3900 से अधिक विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। जिसमें से 2943 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। इसमें से पहले ड्रा में 2299 बच्चों का चयन किया गया है।पहले इस नियम के तहत दाखिले के लिए मारामारी रहती थी, वहीं अब सत्र का आधा से अधिक समय बीत जाने पर ज्यादातर बच्चों ने आवेदन नहीं किया है। इसके अलावा इस बार इस नियम के तहत दाखिला लेने के लिए विद्यार्थियों में रुचि भी कम नजर आ रही है। ये भी स्पष्ट नहीं है कि उन्हें चालू शिक्षा सत्र की कक्षा में ही बैठाया जाएगा या फिर आने वाले शिक्षा सत्र की कक्षा में। उनके परिवार पहचान पत्र भी अन्य दस्तावेजों के साथ विभाग की साइट पर ऑनलाइन अपलोड नहीं हो पाए हैं। ऐसे में विभाग ने जिले के अधिकारियों को परिवार पहचान पत्र अपडेट करने के भी आदेश दिए हैं। जिला शिक्षा अधिकारी अनिल शर्मा ने कहा कि नियम के तहत विद्यार्थियों की दाखिला प्रक्रिया जारी है। विभाग ने प्रवेश का समय बढ़ाया है। विद्यार्थी निर्धारित समय में अलॉट किए गए स्कूलों में अपने दस्तावेजों की जांच करवाकर दाखिला ले सकते हैं।