फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Now demand for action against the contractor

Kaithal News: अब ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग

Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Mon, 11 Dec 2023 02:06 AM IST
विज्ञापन
Now demand for action against the contractor
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कैथल। जिले के एक सरकारी स्कूल में छात्राओं से छेड़छाड़ के आरोप मामले में अब ग्रामीणों ने अन्य आरोपी ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग की है। ग्रामीणों ने ठेकेदार के खिलाफ मिलीभगत के आरोप लगाए हैं।

इस मामले में स्कूल का आरोपी प्रधानाचार्य रवि कुमार को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर प्रधानाचार्य के साथ मिलीभगत का आरोप लगाया है। ग्रामीणों का कहना है कि प्रधानाचार्य की ठेकेदार के साथ गहरी दोस्ती है। इस कारण उसने इस मामले में प्रधानाचार्य का खूब साथ दिया है। इस मामले में छात्राओं की तरफ से दी गई शिकायत के बाद पुलिस ने एसआईटी का गठन किया है। वह मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मामले के संबंध में संबंधित गांव के सरपंच ने बताया कि केवल आरोपी प्रधानाचार्य रवि कुमार को जेल भेजने से कुछ नहीं होगा। उसका साथ देने वाले अन्य आरोपी ठेकेदार के खिलाफ भी उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं, डीएसपी कुलदीप बैनीवाल ने कहा कि पुलिस छात्राओं की तरफ से दी गई शिकायत के अनुसार ही कार्रवाई कर रही है। इसमें गठित की गई कमेटी अपनी जांच कर रही है।

यह है मामला
गत छह दिसंबर को गुहला उपमंडल व सीवन थाना क्षेत्र के एक गांव के सरकारी स्कूल में प्रधानाचार्य द्वारा छात्राओं से छेड़छाड़ का मामला सामने आया था। इस मामले में छात्राओं ने अपने स्कूल के प्रधानाचार्य पर छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया था। इसमें छात्राओं ने पुलिस को शिकायत दी थी कि आरोपी प्रधानाचार्य ने उनके साथ बैड टच किया गया है और अश्लील हरकतें भी की। इसके बाद छात्राओं ने प्रदर्शन भी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed