{"_id":"62cdd15ab89e0463c4512042","slug":"now-apply-in-kaul-s-agricultural-university-by-july-15-kaithal-news-knl114458483","type":"story","status":"publish","title_hn":"कौल के कृषि विवि में अब 15 जुलाई तक करें आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कौल के कृषि विवि में अब 15 जुलाई तक करें आवेदन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। चौधरी चरण सिंह कृषि विश्वविद्यालय हिसार ने दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। विवि के इस निर्णय के बाद अब कौल के कृषि महाविद्यालय में प्रवेश के लिए इच्छुक विद्यार्थी अब 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। पहले अंतिम तिथि 11 जुलाई थी। प्रवेश परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया गया है। अब 24 जुलाई को होने वाली प्रवेश परीक्षा 31 जुलाई को होगी। इस समय विवि में शैक्षणिक सत्र 2022-23 के लिए आवेदन प्रक्रिया जारी है।
कृषि महाविद्यालय कौल के प्राचार्य डॉ. पीएस पंवार ने बताया कि आवेदन की तिथि बढ़ने के बाद वेबसाइट पर आवेदन किया जा सकता है। दाखिले से संबंधित सभी जानकारी भी वेबसाइट पर हैं। आवेदक संबंधित जानकारी लेकर समय के भीतर आवेदन कर सकते हैं।
महाविद्यालय में इन सीटों पर होंगे दाखिले
कौल के कृषि महाविद्यालय में बीएससी ऑनर्स एग्रीकल्चर के लिए 60 सीटें निर्धारित की गई हैं। हालांकि पहले यहां केवल 50 सीटों पर विद्यार्थियों को दाखिला दिया जाता था। पिछले वर्ष ही विवि ने 10 अतिरिक्त सीटों पर दाखिला शुरू किया था। एमएससी मृदा विज्ञान, पौध प्रजनन व शस्य विज्ञान में दाखिले के लिए दो-दो सीटें निर्धारित की गई हैं। तीनों प्रकार के विज्ञान में पीएचडी करने के लिए भी एक-एक सीट पर कॉलेज में दाखिला दिया जाना है।
विज्ञापन
कौल और प्यौदा के विद्यार्थियों के लिए सीटें आरक्षित
विवि ने कौल और प्यौदा गांव के विद्यार्थियों के लिए अलग से सीटें आरक्षित की है। कौल में कृषि विवि का रीजनल सेंटर और महाविद्यालय है जबकि प्यौदा में कृषि विज्ञान केंद्र बनाया गया है। इन दोनों ही गांवों के आवेदकों के लिए महाविद्यालय में अतिरिक्त सीटें निर्धारित की गई है। सभी डिग्रियों में दाखिले के लिए गांव कौल व प्योदा के विद्यार्थियों के लिए एक-एक सीट निर्धारित है। सामान्य श्रेणी के उम्मीदवार के लिए आवेदन की फीस 1500 रुपये जबकि अनुसूचित जाति, पिछड़ी जाति, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग व दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए 375 रुपये होगी।