{"_id":"6ac53f0fabb6c227ad079a9c","slug":"now-apply-for-permit-in-stage-carriage-scheme-till-6th-november-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156156-2026-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: स्टेज कैरिज स्कीम में परमिट के लिए अब 6 नवंबर तक आवेदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: स्टेज कैरिज स्कीम में परमिट के लिए अब 6 नवंबर तक आवेदन
विज्ञापन
कैथल। जिले के ग्रामीण और दूरदराज के क्षेत्रों में बस सेवा बढ़ाने की कवायद के तहत स्टेज कैरिज स्कीम में परमिट लेने के लिए आवेदन की अंतिम तारीख बढ़ा दी गई है। अब इच्छुक आवेदक 6 नवंबर तक आवेदन कर सकेंगे। क्षेत्रीय परिवहन प्राधिकरण (आरटीए) की ओर से जिले के 11 रूटों पर निजी बसों के संचालन के लिए आवेदन मांगे गए हैं। पहले आवेदन की अंतिम तारीख 30 सितंबर निर्धारित की गई थी। अब तक 142 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं।
परमिट के लिए आवेदन करने वाले आवेदकों को 25 हजार रुपये की अप्रतिदेय फीस जमा करवानी होगी। विभाग की ओर से ग्रामीण और दूरदराज के उन रूटों पर निजी बस सेवा बढ़ाने की प्रक्रिया शुरू की गई है, जहां यात्रियों की संख्या के मुकाबले बसों की उपलब्धता कम है। आरटीए गिरिश कुमार ने बताया कि 6 नवंबर तक नए परमिट के लिए इच्छुक आवेदन कर सकते हैं।
कई ग्रामीण रूटों पर बसों की कमी
जिले के कई ग्रामीण रूटों पर यात्रियों को पर्याप्त बस सेवा नहीं मिल पा रही है। गांवों से शहरों तक आने-जाने वाले यात्रियों को बसों की कमी के कारण परेशानी उठानी पड़ती है। खासकर सुबह और शाम के समय विद्यार्थियों और नौकरीपेशा लोगों की संख्या बढ़ने से बसों में भीड़ अधिक रहती है। कई गांवों से गुजरने वाले रूटों पर बसों की संख्या कम होने के कारण यात्रियों को अगली बस के इंतजार में काफी समय गुजारना पड़ता है।
विज्ञापन
नए परमिट से बढ़ेंगी निजी बसें
स्टेज कैरिज स्कीम के तहत नए परमिट जारी होने के बाद ग्रामीण रूटों पर निजी बसों की संख्या बढ़ने की उम्मीद है। इससे गांवों से शहरों तक आने-जाने वाले यात्रियों को राहत मिल सकती है। परिवहन विभाग ने यात्रियों की जरूरत के अनुसार बस सेवा बढ़ाने के लिए इन रूटों पर निजी बस संचालकों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन की तारीख बढ़ने से अब इच्छुक संचालकों को परमिट प्रक्रिया में शामिल होने के लिए अतिरिक्त समय मिल गया है।