फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Not showing interest for school games nursery

आरोही व संस्कृति मॉडल स्कूल खेल नर्सरी के लिए नहीं दिखा रहे रुचि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 25 Feb 2022 02:05 AM IST
विज्ञापन
Not showing interest for school games nursery
कैथल। खेल विभाग ने संस्कृति मॉडल और आरोही विद्यालयों में खेल नर्सरियां शुरू करने के लिए आवेदन का शैड्यूल जारी किया हैं। शुक्रवार को आवेदन जमा करवाने का अंतिम दिन है, अभी तक एक भी आरोही व संस्कृति मॉडल स्कूल ने आवेदन नहीं किया है। बता दें कि प्रदेश में इस बार 1100 खेल नर्सरियां शुरू की जानी हैं। इनमें प्रदेश भर में 500 खेल नर्सरियां प्रशिक्षण केंद्रों पर और 600 खेल नर्सरियां निजी संस्थाओं में खोली जाएंगी।
विज्ञापन

निजी संस्थानों में नर्सरी के लिए आवेदन लिए जा चुके हैं और आवेदनों की सूची मुख्यालय भेज दी गई है। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर तीसरी बार नर्सरी के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इस बार नर्सरी लेने के लिए मॉडल संस्कृति और आरोही विद्यालय ही आवेदन कर सकते हैं। इन विद्यालयों में खिलाड़ियों की प्रतिभा निखारने के लिए यह फैसला लिया गया है। चयनित 25 विद्यार्थियों को निशुल्क शिक्षा देनी होगी। एक विद्यालय में दो से ज्यादा नर्सरी नहीं दी जाएगी। नर्सरी में खिलाड़ियों का चयन करने के लिए जिला खेल विभाग के प्रशिक्षक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिला खेल अधिकारी सुधा भसीन ने बताया कि मॉडल संस्कृति और आरोही विद्यालयों में खेल नर्सरी खोलने के लिए आवेदन मांगे गए हैं। विद्यालय संचालक 25 फरवरी तक आवेदन कर सकते हैं। अभी तक किसी भी मॉडल व आरोही स्कूल का खेल नर्सरी के लिए आवेदन नहीं आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed