फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   North Zone dominates in Under-17 boxing; six boxers secure spots in the semi-finals.

Kaithal News: अंडर-17 बॉक्सिंग में नॉर्थ जोन का दबदबा, छह खिलाड़ियों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2026 11:46 PM IST
विज्ञापन
North Zone dominates in Under-17 boxing; six boxers secure spots in the semi-finals.
बॉ​क्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं ​खिलाड़ी। संवाद - फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल में आयोजित सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप के चौथे दिन अंडर-17 आयु वर्ग के क्वार्टर फाइनल मुकाबले हुए। इनमें नॉर्थ जोन की खिलाड़ियों का प्रदर्शन शानदार रहा। नॉर्थ जोन-1 और नॉर्थ जोन-2 की तीन-तीन खिलाड़ियों ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन

इस तरह नॉर्थ जोन की कुल छह खिलाड़ी अगले दौर में पहुंचीं। 70 से 75 किलोग्राम भार वर्ग में नॉर्थ जोन-2 की ज्योति और रिधिमा ने जीत दर्ज की। इनके अलावा सेंट्रल जोन की दीया चौधरी और साउथ जोन-2 की रिया एस भी विजेता रहीं। 75 से 80+ किलोग्राम भारवर्ग में नॉर्थ जोन-1 की सेरेना धनखड़ और मेहुल मलिक ने वॉकओवर के आधार पर जीत हासिल की जबकि वेस्ट जोन की वृधिनी चौधरी और तानशी ने भी अपने मुकाबले जीते। 80+ किलोग्राम भारवर्ग में साउथ जोन-1 की हरि प्रिया, साउथ जोन-2 की गौरवी पंकज गरुड़, नॉर्थ जोन-2 की गुरसीरत कौर और नॉर्थ जोन-1 की रिया ने जीत दर्ज कर सेमीफाइनल में प्रवेश किया। कुछ मुकाबलों में रेफरी की ओर से मुकाबला रोके जाने के आधार पर परिणाम घोषित किए गए।
विज्ञापन


इससे पूर्व प्रतियोगिता के चौथे दिन सिविल सर्जन डॉ. रेणु चावला और शिवचरण राजराणा ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए चौथे दिन के खेलों का शुभारंभ किया। इस मौके पर बॉक्सिंग कोच विक्रम ढुल, गुरमीत सिंह, खेल विभाग के अध्यक्ष पवन शर्मा, डीपीई सुनील पांचाल व अन्य कोच मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


आज होंगे फाइनल और सेमीफाइनल मुकाबले
प्रतियोगिता में सोमवार को अंडर-14 आयु वर्ग के फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। वहीं अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग की खिलाड़ी सेमीफाइनल मुकाबलों में अपनी चुनौती पेश करेंगी।

बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं खिलाड़ी। संवाद

बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं खिलाड़ी। संवाद- फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं खिलाड़ी। संवाद

बॉक्सिंग रिंग में एक दूसरे पर मुक्के बरसातीं खिलाड़ी। संवाद- फोटो : हंगामा के बाद युवक को पकड़कर ले जाती पुलिस। स्त्रोत: वीडियो ग्रैव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed