फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nominated councilor suspended on corruption charges

Kaithal News: भ्रष्टाचार के आरोप में नामजद पार्षद निलंबित

Tue, 16 Dec 2025 03:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 16 Dec 2025 03:14 AM IST
विज्ञापन
Nominated councilor suspended on corruption charges
गुहला चीका। स्थानीय निकाय विभाग ने वार्ड 14 के पार्षद जितेंद्र कुमार को भ्रष्टाचार के मामले में नामजद होने के चलते तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है। इस संबंध में शहरी स्थानीय निकाय मुख्यालय की ओर से आधिकारिक पत्र जारी किया गया।
विज्ञापन

पार्षद जितेंद्र कुमार नगर पालिका चीका की उपाध्यक्ष पूजा शर्मा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर हस्ताक्षर करने वाले 12 पार्षदों में शामिल थे। चीका वार्ड नंबर 8 के निवासी विजय कुमार पुत्र सुभाष चंद ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो रेंज अंबाला को 25 मार्च 2025 को एक लिखित शिकायत दे बताया था कि वह नपा चेयरपर्सन रेखा रानी व उपाध्यक्ष पूजा रानी का नजदीकी है।
विज्ञापन

विजय कुमार ने अपनी शिकायत में बताया था कि वार्ड नंबर 14 के पार्षद जितेंद्र कुमार ने दो अन्य पार्षदों सहित उपाध्यक्ष के पक्ष में वोट देने की एवज में 50 लाख रुपए की मांग की थी। विजय कुमार ने इस बातचीत की आडियो रिकार्डिंग भी एसीबी अधिकारियों को सौंपी थी। विजय कुमार की शिकायत पर जांच के बाद एसीबी ने 20 जून 2025 को पार्षद जितेंद्र के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद आगे की कार्रवाई की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीबी अंबाला के अधीक्षक के पत्र पर शहरी स्थानीय निकाय हरियाणा के महानिदेशक अशोक कुमार मीणा ने 12 दिसंबर को पार्षद जितेंद्र कुमार को तुरंत प्रभाव से निलंबित कर दिया है, जिसका एक पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

इस मामले की पुष्टि करने के लिए डीएमसी कैथल कपिल कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि ऐसी जानकारी सचिव के पास आती है, वहीं बताएंगे। सचिव जितेंद्र कुमार के भी छुट्टी पर होने के चलते उनसे बात नहीं हो पाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed