फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No tampering with hard drive of strong room: DC

स्ट्रॉन्ग रूम की हार्ड ड्राइव के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं : डीसी

Wed, 05 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 05 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
No tampering with hard drive of strong room: DC

विज्ञापन
कैथल। स्ट्रॉन्ग रूम और मतगणना केंद्र-17 कैथल विधानसभा में हार्ड ड्राइव में कोई खराबी नहीं हुई थी। सीसीटीवी की फुटेज बिल्कुल सुरक्षित है। सहायक रिटर्निंग अधिकारी कैथल ने इस बात की पुष्टि की है कि उक्त मतगणना केंद्र पर हार्ड ड्राइव डैमेज नहीं हुई थी बल्कि यह स्क्रीन मिररिंग का मामला था। इसे उक्त राजनीतिक दलों के एजेंट ने भी सत्यापित किया है। फिर भी इस मामले को गंभीरता से लेते हुए अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करवाई है और डीएसपी सिटी, कैथल मामले की छानबीन कर रहे हैं। यह जानकारी डीसी प्रशांत पंवार ने दी है। उ


ल्लेखनीय है कि एआरओ कैथल को स्ट्रॉन्ग रूम एवं मतगणना केंद्र-17 कैथल विधानसभा में तैनात ड्यूटी मजिस्ट्रेट की ओर से शिकायत मिली थी कि स्ट्रॉन्ग रूम की निगरानी के लिए लगाए गए सीसीटीवी की एलईडी स्क्रीन पर अचानक संगीत, गीत चलने लगा है। उस वक्त नायब तहसीलदार, कैथल और राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता मौके पर मौजूद थे। गत दिवस सोमवार को सुबह 9 बजे चार जून को होने वाली काउंटिंग की रिहर्सल के लिए काउंटिंग टीम व चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारी, कर्मचारी व अन्य राजनीतिक दलों के कार्यकर्ता वहां मौजूद थे। इस घटना के बाद ड्यूटी मजिस्ट्रेट ने संबंधित सहायक रिटर्निंग अधिकारी को मामले से अवगत करवाया। इसमें पता लगा कि एलईडी में स्क्रीन मिररिंग/ वाईफाइ अनेबल होने की वजह से डिस्प्ले किसी के मोबाइल फोन से कनेक्ट हो गई थी, लेकिन तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे ठीक कर दिया गया था। सीसीटीवी की फुटेज बिल्कुल सुरक्षित है और उस अवधि की सीसीटीवी रिकॉर्डिंग भी मौके पर मौजूद राजनीतिक पार्टी के कार्यकर्ताओं को दिखाई गई और उन्होंने इसमें संतुष्टि जाहिर की है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed