फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No sign Boards in Danger Ponits in Kaithal links and others road

हादसों के सबब बनते मोड़, न संकेत न सूचना

Wed, 04 Jun 2014 12:06 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथ्ाल Updated Wed, 04 Jun 2014 12:06 AM IST
विज्ञापन
No sign Boards in Danger Ponits in Kaithal links and others road
कैथल। शहर के अंदर एवं बाहर कई खतरनाक प्वाइंट्स हादसों का कारण बन रहे हैं। जहां पर आए दिन हादसे हो रहे हैं और लोगों को अपनी हाथ से जान धोना पड़ रहा है। इन प्वाइंटस को लेकर किए गए सर्वे के बावजूद कोई खास कार्रवाई होती दिखाई नहीं दे रही है। यहां उचित सांकेतिक एवं बोर्ड लगाए जाने की आवश्यकता है, ताकि यहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को पहले ही इन खतरनाक मोड़ों की जानकारी मिल सके।
विज्ञापन


यहां हैं सबसे ज्यादा खतरा
शहर में अंबाला रोड, विश्वकर्मा चौक, कुरुक्षेत्र रोड बाईपास, जींद रोड, पटियाला रोड और कैथल-खनौरी रोड पर कई खतरनाक प्वाइंट हैं। जहां हर रोज कोई न कोई हादसा होता है। कई चौकों एवं खतरनाक प्वाइंट्स पर तो कोई सांकेतिक बोर्ड नहीं लगाया है, जिस कारण हादसे भी दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। अंबाला रोड पर बनी ड्रेन की चौड़ाई कम होने के कारण ड्रेन पर कई हादसे हो चुके हैं। ड्रेन से गुजरने के लिए दो वाहनों को गुजरना मुश्किल हो जाता है।
विज्ञापन


ड्रेन पर भिड़ंत में पांच लोग बाल-बाल बचे थे
बीते माह ड्रेन पर ही ट्रक और ट्रैक्टर की भिड़ंत से करीब ट्रैक्टर ड्रेन के अंदर गिर गया था। जिसमें करीब पांच लोग बाल बाल बच गए थे। करनाल रोड के मुख्य चौक पर रेहड़ी व दुकानदारों के सामान लगाने के कारण करनाल पूंडरी से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते हैं, इस वजह से भी कई बार हादसे हो चुके हैं। दो दिन पूर्व ही हिसार रोडवेज ट्रक से टकरा गई, इसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सांकेतिक बोर्ड लगाने की मांग
कुरुक्षेत्र रोड पर भी करीब एक महीने पहले ऑटो और कार का भिड़ंत में करीब पांच लोग घायल हो गए थे। इसी जगह पर रोडवेज बस व कार का भयानक हादसा हुआ था। चालक को बस को एक ओर खाई में उतारना पड़ा था। शहर वासी अनुप कुमार, अशोक कुमार, अनुज कुमार, बीरभान, ओमप्रकाश, सतीश कुमार, गोपाल और तेजेन्द्र सिंह ने बताया कि शहर में खतरनाक प्वाइंट्स होने के कारण ही बड़े हादसे हो रहे है। यहां प्रशासन को सांकेतिक बोर्ड लगाने चाहिए, ताकि हादसों पर काबू पाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed