फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   no new cases of corona, eight cases remain active

कोरोना का कोई नया केस नहीं, आठ मामले सक्रिय बचे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 06 Aug 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
no new cases of corona, eight cases remain active
जिले में वीरवार को कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है। इस समय एक्टिव केस 8 बचे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के अनुसार जिले में 11 हजार 211 कोरोना के मरीजों में से 10 हजार 859 मरीज ठीक हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 96.8 प्रतिशत है। पॉजिटिव रेट 3.59 प्रतिशत है तथा डेथ रेट 3 प्रतिशत है।
विज्ञापन

जिले मेें अभी तक 3 लाख 76 हजार 668 व्यक्तियों का टीकाकरण किया जा चुका है। वीरवार को 6675 व्यक्तियों का टीकाकरण किया गया। जिले में स्टॉक में 10260 टीके उपलब्ध हैं। जिसमें से 1660 कोविशील्ड और 8600 कोवॉक्सीन है।
विज्ञापन

कोरोना को लेकर रेडक्रॉस काउंसलर लोगों को जागरूक करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं। वीरवार को खंड शिक्षा अधिकारी सतीश कक्कड़ ने रेडक्रास जूनियर काउंसलर व शिक्षा विभाग द्वारा नियुक्त काउंसलरों को कोविड-19 सुरक्षा किट वितरित करते हुए उपरोक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि सभी काउंसलर कोरोना काल में पूर्ण निष्ठा से कार्य कर रहे हैं और आगे भी इसी तरह कार्य करते रहेंगे। काउंसलरों को फेस मास्क, साबुन, सैनिटाइजर, पीसीएम दवा इत्यादि वितरित की गई। खंड शिक्षा अधिकारी ने गुरदीप तारांवाली, शीशपाल सैर व अशोक प्रभावत की उनके द्वारा अच्छे कार्य करने के लिए प्रशंसा की। इस अवसर पर जिला समन्वयक राजा सिंह जिंझर, खंड समन्वयक डा. रामनिवास, काउंसलर राकेश कुमार, बेनी राम, गुरदीप तारावाली, शीशपाल सैर, अशोक प्रभावत, कुलवंत सिंह कसौर मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed