{"_id":"623f7234f7fbf521201c0e57","slug":"no-consensus-elections-on-march-29-kaithal-news-knl103004796","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई अनाज मंडी में चौधर के लिए निवर्तमान प्रधान व पूर्व में रहे प्रधान के बीच मुकाबला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई अनाज मंडी में चौधर के लिए निवर्तमान प्रधान व पूर्व में रहे प्रधान के बीच मुकाबला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कैथल। हरियाणा की प्रमुख अनाज मंडियों में शामिल नई अनाज मंडी में आढ़ती एसोसिएशन के प्रधान पद के लिए शनिवार को श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में हुई बैठक में आम सहमति नहीं बन पाई। हंगामेदार बैठक के दौरान संगठन का प्रधान चुनने के लिए आगामी 29 मार्च को मंदिर परिसर में ही चुनाव कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया। शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र भरने की समयावधि में निवर्तमान प्रधान श्यामलाल गर्ग और उनसे पहले लगातार तीन वर्ष तक प्रधान रहे कृष्ण मित्तल मैदान में उतर गए। दोनों पक्षों ने अपने पक्ष में वोट डालने की अपील भी शुरू कर दी है। पूरे शहर की नजरें इस चुनाव पर टिकी हुई हैं।
सुबह 11 बजे श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर में शुरू हुई बैठक में निवर्तमान प्रधान श्यामलाल गर्ग नौच ने अपने एक साल के कार्यकाल का लेखाजोखा प्रस्तुत किया। इसी बीच चुनावी चर्चा ने जोर पकड़ लिया। आढ़ती दो पक्षों में बंटे नजर आए। एक पक्ष में नौच, धर्मपाल कठवाड़, जिलाध्यक्ष अश्वनी शोरेवाला और दूसरे पक्ष में पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल सहित अन्य आढ़ती दिखे। हंगामे के बीच दोनों पक्षों के आढ़तियों में जमकर तू-तू-मैं-मैं भी हुई। इसके बाद चार-पांच आढ़तियों ने आम सहमति न बनती देख बैठक से चले जाने की घोषणा कर दी लेकिन कृष्ण मित्तल खेमा बैठक में डटा रहा तो फिर से दोनों पक्षों में चुनाव पर चर्चा शुरू हो गई। दोनों समूहों में से मौजूदा प्रधान श्यामलाल गर्ग, सतनारायण शर्मा, पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल और धर्मपाल कठवाड़ के नाम सामने आए। श्रवण गर्ग और सोहन लाल ने कृष्ण मित्तल के नाम का प्रस्ताव रखा तो एक अन्य आढ़ती ने सतनारायण शर्मा का नाम प्रधान पद के लिए आगे बढ़ाया। वहीं जयकिशन मान ने श्यामलाल गर्ग नौच को दोबारा अवसर देने या फिर धर्मपाल कठवाड़ को अवसर देने की बात कही लेकिन जब सर्वसम्मति पर बात बनी नहीं तो आढ़तियों ने आपसी सहमति से राजेंद्र खुराना को कार्यवाहक प्रधान चुनते हुए 29 मार्च को चुनाव का एलान कर दिया। इसके बाद शाम पांच बजे तक नामांकन पत्र भरने और नाम वापस लेने तक का समय निर्धारित किया गया।
शाम पांच बजे के बाद तक चुनावी मैदान में निवर्तमान प्रधान श्यामलाल गर्ग व पूर्व प्रधान कृष्ण मित्तल ने प्रधान पद के लिए नामांकन पत्र भर दिया।
चुनाव अधिकारी एवं कार्यवाहक प्रधान बने राजेंद्र खुराना ने कहा कि दो उम्मीदवार श्यामलाल गर्ग व कृष्ण मित्तल मैदान में आए हैं। करीब 550 से अधिक आढ़तियों की ओर से 29 मार्च को चुनाव में मतदान कर प्रधान चुन लिया जाएगा। एसोसिएशन की ओर से जरूरी तैयारियां की जाएंगी।
विज्ञापन
जिला प्रधान अश्वनी शोरेवाला ने कहा कि मंडियों की स्थिति को देखते हुए सर्वसम्मति से चुनाव कराने का प्रयास किया। जब सर्वसम्मति नहीं बनीं तो चुनाव की घोषणा की गई। यह भाईचारे का चुनाव है। सभी से अपील है कि आपसी भाईचारा बनाते हुए चुनाव लड़ा जाए।