फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   No arrest even after eight days, agent's son spoke to IG

आठ दिन बाद भी कोई गिरफ्तारी नहीं, आढ़ती के बेटे ने की आईजी से बात

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 02 Oct 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
No arrest even after eight days, agent's son spoke to IG
पिछले शुक्रवार को हुए आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश देवी के मर्डर मामले में पुलिस आठ दिन बाद भी हत्यारोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। परिजनों की बैचेनी जहां बढ़ती जा रही है। वहीं पुलिस पर भी कार्रवाई के लिए चौतरफा दबाव बढ़ता जा रहा है। आढ़ती के पुत्र ने आईजी ममता सिंह से कार्रवाई की मांग को लेकर बात की। एसपी ने भी शुक्रवार को मीडिया के लिए एक वीडियो जारी करके आरोपी राजेश की गिरफ्तारी में लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन

पिछले शुक्रवार को मॉडल टाऊन में आढ़ती सत्यवान व उनकी पत्नी कैलाश देवी की घर में घुसकर निर्मम हत्या कर दी गई थी। इस मामले में परिजन लगातार आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। पुलिस-प्रशासन द्वारा उन्हें अभी तक केवल आश्वासन ही दिया जा रहा है। पुलिस की कार्रवाई परिजनों द्वारा दी गई हत्यारोपी के बारे में जानकारी से आगे नहीं बढ़ पाई है। हत्यारोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

आढ़ती के पुत्र पुनीत ने कहा कि उन्होंने आईजी ममता सिंह से बात करके उनके माता-पिता के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग की है। वे जल्द ही आईजी से मिलने के लिए भी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर मीडिया के लिए जारी 33 सैकेंड के वीडियो में एसपी लोकेंद्र सिंह ने कहा कि आढ़ती व उनकी पत्नी के दोहरे हत्याकांड में आरोपी डोहर निवासी राजेश फरार चल रहा है। उसके लिए पुलिस पीछे लगी हुई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने एक लाख रुपये का इनाम भी रखवाया हुआ है। पर वो बार-बार स्थान बदल रहा है। उसके बारे में अभी कोई पुख्ता सूचना नहीं है। जो भी इस बारे में सूचना उपलब्ध करवाएगा, उसे 1 लाख रुपये का इनाम दिया जाएगा। पुलिस उसको गिरफ्तार कर सकेगी। वह हरियाणा व पंजाब एरिया में ही बार-बार अपना स्थान बदल रहा है।

साथ ही मीडिया को जारी विज्ञप्ति में एसपी ने कहा कि सूचना देने वाले व्यक्ति का नाम गुप्त रखा जाएगा। आरोपी की गिरफतारी बारे सूचना कंट्रोल रुम कैथल में, एसपी कैथल, डीएसपी विवेक चौधरी, सीआईए-1 व सीआईए-2 प्रभारी के मोबाइल नंबरों पर दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed