फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nishtha won silver medal in state level sports

Kaithal News: प्रदेश स्तरीय खेलकूद में निष्ठा को रजत पदक

Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Tue, 11 Nov 2025 12:27 AM IST
विज्ञापन
Nishtha won silver medal in state level sports
39_राजौद जीत के बाद मेडल प्राप्त करती हुई गांव रोहेड़ा की बेटी निष्ठा।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


राजौंद। रोहेड़ा गांव की बेटी निष्ठा ने प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। अपनी इस उपलब्धि से निष्ठा ने न केवल अपने माता-पिता, बल्कि गांव, जिला और प्रदेश का नाम भी रोशन किया है।

शहीद भगत सिंह कुश्ती अखाड़ा के संचालक कोच किताब सिंह पहलवान ने बताया कि उनके अखाड़े की खिलाड़ी निष्ठा ने रोहतक में आयोजित राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में 34 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक हासिल किया है। उन्होंने बताया कि इससे पहले निष्ठा ने जिला स्तर पर स्वर्ण पदक जीतकर प्रदेश स्तर पर स्थान बनाया था और अब राज्य स्तर पर भी अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया है। उन्होंने बताया कि पहले उसने 30 किलो भार वर्ग में सफलता हासिल की थी। कोच किताब सिंह ने बताया कि उनके अखाड़े में 35 से 40 बच्चे कुश्ती सीखते हैं। सभी बच्चे मेहनत से अपने खेल को निखार रहे हैं।
विज्ञापन


उन्होंने बतााय कि निष्ठा बचपन से ही खेलों में गहरी रुचि रखती है और नियमित अभ्यास के बल पर उसने यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने कहा कि उसकी इस सफलता से गांव का गौरव बढ़ा है और अन्य बेटियों को भी खेलों में आगे बढ़ने की प्रेरणा मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed