फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine players from across the country leave for Dubai for the World Para Archery Competition

विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता: रोहतक से तीन और कैथल से एक खिलाड़ी दुबई के लिए हुए रवाना, देश के 9 खिलाड़ियों का चयन

Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 21 Feb 2022 01:50 AM IST
सार

विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए देशभर से नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है। हरियाणा में रोहतक से तीन और कैथल से एक खिलाड़ी दुबई के लिए रवाना हुए। यूपी, राजस्थान, जम्मू से एक-एक और महाराष्ट्र से दो तीरंदाज प्रतिभाग करेंगे।

विज्ञापन
Nine players from across the country leave for Dubai for the World Para Archery Competition
विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए देश भर से नौ खिलाड़ी दुबई रवाना। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कैथल के अर्जुन अवॉर्डी और पैरालंपिक में कांस्य पदक विजेता हरविंद्र सिंह रविवार को विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए कैथल से दुबई के लिए रवाना हुए। ये प्रतियोगिता दुबई में 21 से 27 फरवरी तक होगी। इसके लिए कैथल के गांव अजीत नगर निवासी हरविंदर सहित नौ भारतीय खिलाड़ियों का चयन हुआ है। 

विज्ञापन


कैथल के खिलाड़ी हरविंद्र सिंह ने बताया कि विश्व पैरा तीरंदाजी प्रतियोगिता के लिए सभी खिलाड़ी अपने क्षेत्र से रवाना हो चुके हैं। वे दिल्ली एयरपोर्ट से दुबई के लिए रवाना होंगे। उन्होंने बताया कि इस स्पर्धा में भाग लेने के लिए सोनीपत स्थित राष्ट्रीय खेल प्राधिकरण में 20 दिसंबर से शिविर शुरू हुआ था। छह जनवरी को सभी खिलाड़ियों के ट्रायल लिए गए थे। इसके बाद स्पर्धा के लिए नौ खिलाड़ियों का चयन किया गया है।
विज्ञापन


इनमें रोहतक के तीन, महाराष्ट्र के दो, राजस्थान से एक, जम्मू कश्मीर से एक, कैथल से एक, उत्तर प्रदेश से एक खिलाड़ी शामिल है। हरविंदर सिंह ने बताया कि विश्व चैंपियनशिप के लिए सभी खिलाड़ियों ने कड़ा अभ्यास किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुरुष रिकर्व इवेंट में कैथल के अजीतनगर के हरविंदर सिंह और रोहतक से राजेश, महिला रिकर्व इवेंट में रोहतक निवासी पूजा खन्ना और पूजा जाटयान, पुरुष कंपाउंड इवेंट में जम्मू कश्मीर निवासी राकेश कुमार और राजस्थान निवासी श्याम सुंदर स्वामी चुने गए हैं। इसके अलावा महिला कंपाउंड इवेंट में उत्तर प्रदेश निवासी ज्योति और महाराष्ट्र निवासी मिताली श्रीकांत गायकवाड व डब्ल्यू-वन कैटेगरी में महाराष्ट्र निवासी अदिल मोहम्मद नजीर अंसारी का चयन हुआ हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed