फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nine lakh rupees, jewelry stolen

Kaithal News: अलमारी का ताला तोड़कर नौ लाख रुपये, जेवर चोरी

Fri, 07 Apr 2023 12:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Fri, 07 Apr 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Nine lakh rupees, jewelry stolen
कैथल। भैणी माजरा गांव में चोर घर में रखी अलमारी का ताला तोड़कर करीब नौ लाख रुपये और जेवर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, दवाई व बीज की दुकान से करीब 50 हजार रुपये चोरी हो गए। शिकायत के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


ग्रामीण वेदप्रकाश ने चोरी हुई रकम के संबंध में बताया कि यह उनके भाई सतबीर की थी। वेदप्रकाश के मुताबिक, सतबीर सरकारी नौकरी पर हैं और उन्होंने निजी कार्य के लिए रुपया निकलवाया था। बुधवार रात्रि करीब 10 बजे परिवार के पांच सदस्य नीचे और दो सदस्य ऊपर चौबारों में व एक सदस्य सामने बाड़े में सोने के लिए चला गया था। इस बीच रात्रि को चोरों ने अलग कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें से नकदी व जेवरात चोरी कर लिए और इसकी किसी को भनक भी नहीं लगी। सुबह परिवार के सदस्य उठे तो उन्हें अलमारी का लॉक टूटा मिला और सामान बिखरा मिला। इसके बाद उसकी सूचना पुलिस को दी गई। सदर थाना एसएचओ सुरेंद्र कुमार ने बताया कि सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन


उधर, गांव कसान निवासी महेश ने राजौंद थाना में शिकायत दी कि गांव में उसकी दवाई व बीज की दुकान है। बुधवार को सुबह वह किसी काम से कैथल चला गया। दोपहर को वापस आया तो दुकान खुली थी और गल्लों के ताले टूटे हुए थे। किसी ने दुकान से करीब 50 हजार रुपये चुरा लिए थे। पुलिस ने एएसआई राजेश कुमार को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों का सामान ले गए चोर

कैथल। खेतों में लगे बिजली ट्रांसफार्मरों से सामान चोरी हो गया। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। बिजली निगम पूंरी के एसडीओ रविंद्र सिंह ने पुलिस को शिकयत दी कि गांव मूंदड़ी निवासी दो किसानों के खेतों में लगे निगम के ट्रांसफार्मरों का सामान चोरी हो गया है। इससे निगम को करीब 60 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। एचसी प्रवीन मामले की जांच कर रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed