फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

व्हॉट्स-एप से महिला थाने से जुड़ेंगी सभी महिला सरपंच

Wed, 03 Feb 2016 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Wed, 03 Feb 2016 11:39 PM IST
विज्ञापन
news-ktl
जिले की सभी महिला सरपंच व्हॉट्स-एप के माध्यम से महिला थाना पुलिस व अधिकारियों से जुड़ेंगी। ताकि जरूरत पड़ने पर वे अपनी समस्या अधिकारियों तक पहुंचा सकें। साथ ही हर 15 दिन में सभी महिला सरपंच एक महिला सरपंच के घर एकत्रित होकर महिला उत्थान को लेकर किए गए कार्यों पर बात करेंगी। इस बैठक में महिला थाना पुलिस व एसडीएम सहित अन्य अधिकारी शामिल होकर महिला उत्थान व गांव को जागरूक करने के लिए अभियान चलाएंगे।
विज्ञापन


बुधवार को महिला थाना में जिले भर की महिला सरपंचों की बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता एसडीएम मनदीप कौर ने की। उन्होंने महिला सरपंचों की बैठक शुरू होते ही उनके साथ आए सरपंचों के पतियों व पुरुष परिजनों को बाहर निकाल दिया। बैठक में जिले भर से करीब 60 महिला सरपंचों ने भाग लिया।
विज्ञापन


एसडीएम ने महिला सरपंचों का परिचय लेकर उनसे बातचीत शुरू की। उन्होंने कहा कि  एक महिला सरपंच क्लब बनाया जाएगा। जिसमें सभी महिला सरपंचों को शामिल किया जाएगा। इस क्लब का एक व्हॉट्स-एप ग्रुप होगा। जिसमें सरकारी योजनाओं सहित आवश्यक सूचनाओं का आदान-प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में महिला सरपंचों ने एसडीएम मनदीप कौर से जमकर सवाल पूछे। जिसका एसडीएम ने बड़ी ही सहजता से जवाब दिया। बैठक में महिला थाना प्रभारी निर्मला ने गांव में महिलाओं के प्रति सोच बदलने के लिए जागरूकता कार्यक्रम शुरू करने का आह्वान किया। जिसके तहत 15 दिनों के बाद एक महिला सरपंच के घर पर बैठक होगी।

महिला थाना प्रभारी ने बताया कि व्हॉट्स-एप ग्रुप बनने के बाद गांव की सरपंच गांव में असामाजिक तत्वों के बारे में जागरूक पुलिस को सूचना देगी। जिस पर महिला पुलिस उन पर नकेल कसेगी। बैठक में स्वास्थ्य विभाग की डिप्टी सीएमओ डा. नीलम कक्कड़, जिला बाल व एवं संरक्षण अधिकारी सुनीता शर्मा, एएसआई रेखा रानी सहित भारी संख्या में पुलिस कर्मचारी मौजूद रही।

जिले में लिंगानुपात सुधारने के लिए उठाएं कदम : एसडीएम
एसडीएम मनदीप कौर ने बताया कि प्रदेश में 21 जिले हैं। जिसमें कैथल 20वें स्थान पर है। जो काफी चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि अगर कोई उनके गांव में लड़का होने की दवाई देने का कार्य कर लोगों को धोखा दे रहा है तो उसकी सूचना जिला प्रशासन को दे। सूचना देने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा। इसके अलावा सरकार द्वारा उस व्यक्ति को ईनाम भी दिया जाएगा।


गांव के विकास के लिए आगे आएं महिलाएं
एसडीएम ने बताया कि गांव में भाईचारे के साथ-साथ व प्रशासन के बीडीपीओ, पंचायत सचिव से मिलकर गांव का विकास करवाएं। आंगनबाड़ी, स्कूल का सप्ताह में एक बार निरीक्षण अवश्य करवाएं। गांव में स्वच्छता अभियान चलाकर गांव में सफाई करें। बेटियों की शिक्षा का जोर दें।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed