फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

शहर में सुबह एक से आठ बजे तक लगा कर्फ्यू

Tue, 23 Feb 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Tue, 23 Feb 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
शहर में हालात सुधरने के बजाय सोमवार दोपहर तक और बिगड़ गए जिस कारण प्रशासन ने दोपहर एक बजे शहर में कर्फ्यू लगा दिया जो शाम आठ तक जारी रहा। देर शाम हालात कुछ सुधरते दिखे तो कर्फ्यू हटा लिया गया। वहीं जाट नेताओं ने करनाल रोड बाईपास पर लगाया जाम भी हटा लिया है।
विज्ञापन


यह कदम लगातार बिगड़ रही परिस्थितियों को लेकर उठाया गया है। वहीं तितरम मोड़ पर जाट समाज का धरना जारी है जिस पर फैसला आज होगा। इससे पहले रविवार रात को शहर में उपद्रवियों ने फिर तोड़फोड़ की थी। एसपी के आवास के सामने स्थित सैनी समाज की दो दुकानों समेत शहर में कई जगह दुकानों को आग लगा दी और तोड़फोड़ की जिस कारण शहरवासियों में भारी गुस्सा था। शहरवासियों ने एसपी पर भी आरोप जड़े और उनकी भूमिका को संदिग्ध बताया तथा इसकी शिकायत आईजी से डीसी से की। उपद्रवियों ने दिन में पद्मा सिटी मॉल में भी तोड़फोड़ की। बिगड़ती स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने सोमवार दोपहर को फिर कर्फ्यू लगा दिया था।
विज्ञापन


यहां मचाया उत्पात
रविवार शाम आरक्षण दिए जाने के बाद हालात सुधरने की उम्मीद बंधी थी लेकिन रात को उपद्रवियों ने यहां करनाल रोड पर आईजी कॉलेज के पास स्थित दुर्गा स्वीट्स को पूरी तरह से तहस-नहस कर दिया जबकि एसपी का आवास इस दुकान के बिल्कुल सामने है। आसपास के लोग जाग गए, लेकिन एसपी नहीं जाग सके। इसी तरह अंबाला रोड पर पुलिस नाके से कुछ ही दूरी पर स्थित एक सैनी की हलवाई की दुकान को जला दिया। वहीं करनाल रोड पर बाईपास चौक से करनाल की ओर आगे एक अन्य दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। उपद्रवियों ने ढांड रोड स्थित भाजपा नेता संजय भारद्वाज के प्रतिष्ठान को भी आग के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार दोपहर के समय कुछ उपद्रवी करनाल रोड स्थित पद्मा सिटी मॉल में पहुंचे। जहां एक मोबाइल दुकान में तोड़फोड़ कर मोबाइल लूट लिए और गिफ्ट हाउस में भी तोड़फोड़ की। यहां एक दुकान को भी नुकसान पहुंचाया। मामले की सूचना मिलते ही सेना मौके पर पहुंची। बाद में उपद्रवी वहां से भाग खड़े हुए। इस वारदात के बाद प्रशासन ने शहर में फिर से कर्फ्यू का एलान कर दिया गया।


पूरे शहर में दहशत का माहौल है। लोग घरों में दुबके हुए हैं। किसी तरह मामले के शांत होने का इंतजार कर रहे हैं। कैथल व पूंडरी में एसपी के खिलाफ प्रदर्शन भी हुआ तथा लोगों ने पूरे मामले में पुलिस की संदिग्ध भूमिका पर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed