फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

डीसी ने लोगों से की शांति की अपील

Mon, 22 Feb 2016 12:11 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 22 Feb 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
डीसी निखिल गजराज ने कैथल शहर में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए शहर के समुदायों व राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से अपील की। उन्होंने कहा कि प्रशासन का कानून एवं व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग दें। डीसी ने लोकनिर्माण विभाग के विश्रामगृह में विभिन्न राजनीतिक दलों तथा समुदायों के प्रतिनिधियों से बातचीत की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि सभी समुदाय युवाओं को समझाए कि वे प्रदर्शन में शामिल न हों।

उन्होंने शहर वासियों को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से प्रदर्शन को शांतिपूर्वक संपन्न करवाने के प्रति वचनबद्ध है। प्रदर्शन के दौरान हिंसक गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों के खिलाफ जिला प्रशासन द्वारा सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


जिला प्रशासन द्वारा प्रदर्शनों की वीडियोग्राफी करवाई जा रही है, ताकि हिंसक गतिविधियों में शामिल होने वाले व्यक्तियों की पहचान की जा सके। उन्होंने कहा कि सभी व्यक्ति अपने-अपने गांवों में जाकर ग्रामीणों को शांति बनाए रखने के लिए प्रेरित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसपी कृष्ण मुरारी ने कहा कि वे युवाओं को प्रदर्शन समाप्त करने के लिए प्रेरित करें तथा बुजुर्ग व्यक्ति भी इन युवाओं के साथ मौजूद रहें। जिला प्रशासन द्वारा बुजुर्गों के माध्यम से युवाओं को समझाकर अस्पताल का रास्ता खुलवाया गया है। बुजुर्ग व्यक्ति युवाओं को शांति बनाए रखने के लिए लगातार समझाएं।


इस मौके पर एडीसी जितेंद्र कुमार, एसडीएम मनदीप कौर, सीटीएम नवीन आहुजा, पूर्व विधायक रामपाल माजरा, पूर्व विधायक लीला राम, भाजपा के जिलाध्यक्ष सुभाष हजवाना, रविभूषण गर्ग, पूर्व जिलाध्यक्ष राजपाल तंवर, राव सुरेंद्र सिंह, धर्मपाल शर्मा, श्याम सुंदर बंसल, डॉ. मुकेश अग्रवाल, शाम हजवाना, डॉ. अशोक गर्ग, रामपाल राणा, जिला परिषद की सदस्या शकुंतला वजीर खेड़ा, संजय भारद्वाज, राजबीर पराशर सहित विभिन्न राजनीतिक दलों तथा समुदायों के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed