फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   news-ktl

दिन में कर्फ्यू, शाम को हालात काबू में

Mon, 22 Feb 2016 12:10 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल Updated Mon, 22 Feb 2016 12:10 AM IST
विज्ञापन
आरक्षण की आग पूरे जिले में फैल चुकी है। प्रशासन ने रविवार को बिगड़ते माहौल का देखते हुए कैथल समेत कलायत में कर्फ्यू लगा दिया था जिसे शाम आठ बजे हटा लिया गया। प्रशासन का कहना था कि शाम तक हालात काबू में आ गए थे। वहीं पूंडरी में भी दिन भर कर्फ्यू जैसे हालात बने रहे।
विज्ञापन


कई जगहों पर आगजनी और तोड़फोड़ की वारदात भी हुई हैं। करनाल रोड बाईपास और तितरम मोड़ पर प्रदर्शनकारियों का जाम जारी है। रविवार को कैथल शहर में नॉन जाट समुदाय के युवकों ने भी इकट्ठे होकर शहर में प्रदर्शन किया, जिस कारण जाट और नॉन जाट दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। प्रशासन और सेना ने बीच में आकर स्थिति संभाली। पूरे जिले में स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। करनाल रोड बाईपास चौक पर भी प्रदर्शनकारियों ने जाम लगा रखा है।
विज्ञापन


रविवार सुबह चंदाना गेट स्थित रामलीला मैदान में गैर जाट समुदाय के लोग जमा हो गए। सूचना मिलते ही एसपी कृष्ण मुरारी, एडीसी दिनेश यादव उन्हें समझाने के लिए मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने इन लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की लेकिन लोग शहर में प्रदर्शन के लिए निकल पड़े। करीब आधे घंटे बाद लोग पिहोवा चौक पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां से करनाल रोड बाईपास चौक की ओर जाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस व आर्मी ने उन्हें रोक लिया। इसी बीच कुछ युवकों ने ढांड रोड से बाईपास चौक की ओर जाने का प्रयास किया तो पुलिस ने उन्हें वहां से खदेड़ दिया। बाद में एसपी व एडीसी ने पिहोवा चौक पर जाम लगा रहे लोगों से बातचीत की लेकिन लोग जाम खोलने पर राजी नहीं हुए।

इसी बीच करनाल रोड बाईपास चौक पर जाम लगा रहे जाट समाज के युवकों में भी रोष फैल गया। काफी संख्या में लोग एकत्रित होकर शहर की ओर कूच करने लगे। मामले की गंभीरता को देखते हुए समाज के लोगों धर्मपाल छौत सहित प्रशासन ने बीचबचाव कर उन्हें चौक की ओर भेजा। इस तरह से शहर में एक बड़ा टकराव टल गया।

दुकानों में लगाई आग, हालात बेकाबू
में जिले में कई जगह आगजनी की वारदात हुईं। शहर में जींद रोड स्थित दो ढाबों को आग के हवाले कर दिया, वहीं शनिवार रात को गांव रोहेड़िया मोड़ पर भी दो दुकानें फूंक डालीं। इसके अलावा करनाल रोड बाईपास चौक पर कई दुकानों में भी तोड़फोड़ की गई। गांव ग्योंग मार्ग पर एक कैंटर भी जला दिया गया। हालात प्रशासन के काबू से बाहर होते जा रहे हैं। प्रशासन आर्मी को कभी किसी ओर तो कभी किसी ओर लेकर जा रहा है लेकिन नतीजा कोई नहीं निकल रहा है।


प्रदर्शनकारियों ने रविवार को जींद रोड स्थित ढाबे जला दिए। ढाबा मालिक अमित कुमार ने बताया कि श्रीराम का ढाबा, पवन और अमरनाथ तथा दीपू के ढाबे को जला दिया गया। इसी प्रकार से गांव रोहेड़िया मोड़ पर दो दुकानों को आग के हवाले कर दिया गया। थाना तितरम प्रभारी सतबीर सिंह ने मौके पर पहुंचकर दमकल की गाड़ियां बुलाकर आग पर काबू पाया। उधर, बाईपास चौक पर भी दुकानों पर तोड़फोड़ की गई। इसके अलावा गांव ग्योंग मार्ग पर एक कैंटर को भी जलाए जाने का समाचार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed