{"_id":"62b64408b83267f93e1d12af6a6856ad","slug":"news-ktl-hindi-news-108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाबालिग से पिस्तौल के बल पर दुराचार ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाबालिग से पिस्तौल के बल पर दुराचार
ब्यूरो/अमर उजाला/कैथ्ाल
Updated Wed, 17 Feb 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढांड एरिया के एक गांव में नाबालिग लड़की से पिस्तौल बल पर सामूहिक दुराचार करके मोबाइल से वीडियो बनाने का मामला सामने आया है। नाबालिग के पिता की शिकायत पर पुलिस ने तीन के खिलाफ केस दर्ज किया है।
नाबालिग लड़की के पिता ने पुलिस को को शिकायत दी है जिसके अनुसार उसकी तीन बेटियां हैं। 21 जनवरी की शाम को वह अपने परिवार के साथ सोया हुआ था। रात करीब 12 बजे उसने देखा कि उसकी 16 वर्षीय बड़ी लड़की घर पर नहीं है।
उसने भतीजे को फोन किया। करीब तीन बजे मोबाइल पर एक अन्य नंबर से फोन आया जिसमें लड़की ने बताया कि वह गांव सोलूमाजरा के मंदिर के पास स्थित श्मशान घाट के पास खड़ी है, वे उसे वहां से ले जाएं।
विज्ञापन
लड़की का पिता भतीजे को साथ लेकर गया, वहां पर उसकी बेटी सहमी व घबराई हुई थी। करीब 18 दिन के बाद उससे बार-बार पूछने पर उसने बताया कि 21 जनवरी की रात को लघु शंका के लिए गई थी।
इस दौरान एक गांव का व्यक्ति उसके घर में घुसा हुआ था। वह जबरदस्ती उसे वहां से ले गया। इस व्यक्ति ने लड़की को दो अन्य व्यक्तियों के हवाले कर दिया। वे दोनों व्यक्ति उसको ऑल्टो कार में डालकर ले गए। दोनों आरोपियों के पास तलवार व पिस्तौल थी।
वे गांव में बने एक जलघर के कमरे में ले गए। दोनों ने पिस्तौल के बल पर उससे दुराचार किया। आरोपियों ने अपने-अपने मोबाइल से वीडियो बनाया और फोटो उतारी। इसके बाद आरोपी उसे सोलूमाजरा के बाहर छोड़ गए। आरोपियों ने धमकी की दी अगर किसी को कुछ बताया तो जान से मार देंगे और वीडियो को नेट पर डाल देंगे।