फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly appointed civil surgeon inspected the hospital

नवनियुक्त सिविल सर्जन ने अस्पताल का किया निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 01 Oct 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Newly appointed civil surgeon inspected the hospital
कैथल। नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने शुक्रवार को जिला नागरिक अस्पताल का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मरीजों को अस्पताल में मिलने वाली सुविधाओं की जांच की। उन्होंने अस्पताल में मुख्य रूप से लैब, ब्लड सेंटर व सामान्य वार्ड का दौरा किया।
विज्ञापन

सबसे पहले सिविल सर्जन ने प्रधान चिकित्सा अधिकारी डॉ. रेनू चावला व अन्य वरिष्ठ नागरिकों की बैठक ली। इसके बाद उन्होंने सामान्य वार्ड में दाखिल मरीजों का हाल चाल जाना। इसके बाद वे ब्लड सेंटर में पहुंचे। यहां पर उन्होंने डेंगू को लेकर प्लेट्सलेट्स बनाने को लेकर जानकारी प्राप्त की। यहां पर स्टाफ सदस्यों ने बताया कि अभी ऐसी कोई सुविधा नहीं है कि तुरंत प्लेट्लेटस बनाई जा सके। इस पर उन्होंने प्लेट्लेटस सेंटर बनाने के लिए स्टाफ से जानकारी ली। अंत में उन्होंने लैब का दौरा किया। लैब में कार्यरत लैब संचालकों से जानकारी ली। उन्होंने यहां पर किए जाने वाले टेस्ट के तहत रिकॉर्ड की जांच की।
विज्ञापन

नवनियुक्त सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने कहा कि उन्होंने शुक्रवार को ही कार्यभार संभाला है। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद वे जिला नागरिक अस्पताल में पहुंचे। यहां पर कुछ कार्य होने है। इसकी स्थिति पर जानकारी ली है। ब्लड सेंटर में अलग से प्लेट्लेटस सेंटर बनाने की दिशा में कार्य की योजना बनाई जाएगी। जिससे अगले सीजन तक यह सेंटर स्थापित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed