फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Newly admitted female students were informed about the college's academic activities.

Kaithal News: नव प्रवेशित छात्राओं को काॅलेज की शैक्षणिक गतिविधियां बताईं

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
Newly admitted female students were informed about the college's academic activities.
कलायत। श्री कपिल मुनि राजकीय महिला महाविद्यालय, कलायत में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में बीए व बीकॉम प्रथम वर्ष में नव प्रवेशित छात्राओं का स्वागत करने के साथ महाविद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था से परिचित भी करवाया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को महाविद्यालय के शैक्षणिक वातावरण, नियमों और अनुशासन, एनईपी-2020 के अनुसार विषय-वितरण, परीक्षा प्रणाली, पुस्तकालय, छात्रवृत्ति और विभिन्न सह-पाठ्यक्रम एवं पाठ्येतर गतिविधियों की जानकारी प्रदान करना रहा। इस अवसर पर छात्राओं को महाविद्यालय में उपलब्ध विभिन्न सुविधाओं एवं अवसरों के बारे में विस्तार से अवगत करवाया गया। महाविद्यालय के प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों को नियमित कक्षाओं में उपस्थित रहने, अनुशासन बनाए रखने और शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों को अपने सर्वांगीण विकास के लिए महाविद्यालय द्वारा उपलब्ध संसाधनों एवं अवसरों का अधिकतम लाभ उठाने का संदेश दिया गया। महाविद्यालय प्रशासन ने नव प्रवेशित विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा आशा व्यक्त की कि महाविद्यालय में उनका शैक्षणिक जीवन ज्ञानवर्धक, अनुशासित एवं उपलब्धियों से भरपूर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed