फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   New ambulance vehicles are standing for two months.

नई एंबुलेंस गाड़ियां दो माह से खड़ी-खड़ी हो रही हैं कंडम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Oct 2021 11:18 PM IST
विज्ञापन
New ambulance vehicles are standing for two months.
New ambulance vehicles are standing for two months. - फोटो : Kaithal
कर्मचारियों के अभाव में स्वास्थ्य विभाग को मिली 9 नई एंबुलेंस गाड़ियां कंडम हो रही हैं। खड़ी-खड़ी गाडिय़ों की मुरम्मत व अन्य खर्च बढ़ेगा। लेकिन इनका प्रयोग नहीं हो पा रहा है। इन गाड़ियों में विशेषकर गर्भवती महिलाओं को अस्पताल में लाने और ले जाने की व्यवस्था की जानी है, लेकिन इनके नहीं चलने के कारण महिलाएं सुविधा से वंचित हैं।
विज्ञापन

विभाग के पास जो अन्य गाड़ियां उपलब्ध हैं, उन्हीं से गर्भवती महिलाओं, गंभीर मरीजों को सेवा देने का कार्य जैसे-तैसे चलाया जा रहा है। पहले से उपलब्ध गाड़ियों की संख्या भी मरीजों के लिए पर्याप्त नहीं है। कई बार तो मरीजों के परिजनों को निजी गाड़ियां किराये पर लेकर मोटा खर्च वहन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस समय जिले में नागरिक अस्पताल सहित अन्य सीएससी व पीएससी में 16 एंबुलेंस मरीजों की सेवा के लिए लगाई गई हैं। नागरिक अस्पताल में केवल 7 एंबुलेंस इस समय कार्य में लाई जा रही हैं। मरीजों की जरूरत को देखते हुए यहां कम से कम 15 गाडिय़ों की आवश्यकता है। नई 9 एंबुलेंस के संचालन से मरीजों की जरूरतें पूरी हो सकती हैं, लेकिन ये अस्पताल में बिना प्रयोग के खड़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एंबुलेंस गाड़ियों को चलाने के लिए चालक भर्ती की सूचना भी सार्वजनिक हो गई थी। बाद में विवाद बढ़ता देख सीएमओ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर यह कहा था कि अभी कोई एंबुलेंस चालक भर्ती नहीं किया जा रहा है।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ. जयंत आहूजा ने बताया कि नई एंबुलेंस गाडिय़ों के संचालन और कर्मचारी लगाने बारे उच्चाधिकारियों से बातचीत की गई है। विभाग जल्द से जल्द कर्मचारी लगाने का प्रयास कर रहा है। उम्मीद है कि जल्द ही गाड़ियों के लिए चालक मिल जाएंगे। उसके साथ ही मरीजों के लिए एंबुलेंस सेवा जिले में पर्याप्त हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed