फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Network problem in online study cllases

ऑन लाइन क्लासों में निम्र के बच्चों को हो रही काफी परे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Network problem in online study cllases
कैथल। लॉकडाउन के बीच बच्चों की पढ़ाई बाधित न हों इसके लिए शिक्षा विभाग की तरफ से विद्यार्थियों की ऑन लाइन क्लासें शुरू की जा रही है। जिसमें सरकारी व निजी स्कूल संचालक भी इस प्रणाली को लागू कर रहे है। जिसमें अध्यापकों द्वारा बच्चों को सोशल नेटवर्किंग के जरिए जोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन

नेटवर्क जैसी समस्याओं का करना पड़ रहा है सामना
कक्षा नौवीं के छात्र राजीव, कमल, संजीव व कक्षा दसवीं के छात्र अंकुश, विनय, चिराग ने बताया कि ऑन लाइन क्लासों में सबसे ज्यादा समस्या तकनीकी कारणों से आ रही है। जिसमें ज्यादातर नेटवर्किंग के कारण दिक्कतें हैं। कनेक्शन बाधित रहता है। उन्होंने कहा कि शिक्षक और छात्र के बीच का संवाद कार्य भी प्रभावित हो रहा है।
विज्ञापन

परिवार में एक स्मार्टफोन तो कैसे होगी ऑनलाइन पढ़ाई
बोर्ड के निर्देशों के बाद कक्षा दूसरी से बाहरवीं तक के बच्चों की ऑनलाइन क्लासें लगाई जा रही है। ऐसे सबसे ज्यादा परेशानी उन विद्यार्थियों को हो रही जिनके परिवार सदस्यों में सिर्फ एक व्यक्ति के पास ही स्मार्ट फोन है। हालांकि बोर्ड द्वारा केवल नेटवक पर क्लासें प्रसारित की जा रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

समयानुसार रोजाना तीन-तीन घंटे पढ़ा रहे अध्यापक
जींद रोड स्थित राजकीय कन्या स्कूल जाखौली अड्डा के प्राचार्य पवन गर्ग ने बताया कि अध्यापक आशा अत्री, मधू शर्मा, नीलम गेरा, साइंस मंजू दिपाली, हिंदी रामेश्वर दास रोजाना तीन-तीन घंटे बच्चों को ऑन लाइन पढ़ा रहे हैं। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान सभी लोग घरों में है सभी इंटरनेट उपभोगी है जिस कारण से वीडियो डाउनलॉडिंग में ही थोड़ी समस्या आ रही है। वहीं मोबाइल फोन पर भी अकेले-अकेले बच्चों को पढ़ाने में भी समस्या होती है।

जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी शमशेर सिंह सिरोही ने बताया कि बोर्ड के निर्देशों के बाद जिला भर के सभी सरकारी स्कूलों के अध्यापकों को आदेश दिए गए है कि वो बच्चों की पढ़ाई की तरफ सचेत रहे। रोजाना तीन घंटे कक्षा दूसरी से बाहरी तक के बच्चों की ऑन लाइन क्लासें संचालित की जा रही है। जो कि बच्चों के लिए अति आवश्यक है। उन्होंने कहा कि जिलेभर में लगभग 50 हजार विद्यार्थी ऑन लाइन कक्षाएं लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed