फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   NDRF team reached Cheeka, took stock

Kaithal News: चीका पहुंची एनडीआरएफ की टीम, लिया जायजा

Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Wed, 12 Jul 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
NDRF team reached Cheeka, took stock
गुहला-चीका। घग्गर नदी के लगातार बढ़ रहे जलस्तर को ध्यान में रखते हुए मंगलवार को एनडीआरएफ व स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र गांव रत्ताखेड़ा कड़ाम व भूंसला का जायजा लिया।
विज्ञापन

गौरतलब है कि गुहला में घग्गर पार क्षेत्र पहले से ही बाढ़ प्रभावित क्षेत्र रहा है। यहां हर साल धग्गर नदी में उफान आने से कई लोग बेघर हो जाते हैं। ऐसी स्थिति होने पर एनडीआरएफ की टीम राहत और बचाव कार्य में जुट जाती है। एक बार फिर घग्गर नदी का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर पहुंच जाने के कारण जिले के गुहला की तहसील संवेदनशील बनी है। बाढ़ की आशंका को देखते हुए एनडीआरएफ की टीम को गुहला चीका क्षेत्र में तैनात किया है। टीम अत्याधुनिक बाढ़ बचाव उपकरण से लैस है।
विज्ञापन


पहले से ही एनडीआरएफ की टीम संबंधित कार्य क्षेत्र वाले जिलों में कम्यूनिटी अवेयरनेस एवं कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम करती है। इसमें जनता व आपदा में कार्य करने वाले कर्मियों को बाढ़ से पहले की तैयारी, बचाव की जानकारी, अस्पताल पूर्व चिकित्सा व रेस्क्यू करने का तरीका तथा अन्य सुरक्षात्मक उपायों की जानकारी ली जाती है, ताकि बाढ़ आने पर जान व माल की जोखिम को कम किया जा सके। इस बीच एनडीआरएफ की टीम ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान तहसीलदार अनिल कुमार, नायब तहसीलदार सुशील कुमार, कानूनगो कुलदीप राणा प्रवीण कुमार या, एनडीआरएफ टीम के टीम कमांडर इंस्पेक्टर जसवंत सिंह व उसकी टीम के अन्य सदस्य मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed