{"_id":"6446fb7403cac066b8062144","slug":"navodaya-vidyalayas-entrance-examination-will-be-held-at-13-examination-centers-in-the-district-kaithal-news-c-18-1-100547-2023-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: जिले में 13 परीक्षा केंद्रों पर होगी नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा
Tue, 25 Apr 2023 03:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Tue, 25 Apr 2023 03:28 AM IST
विज्ञापन
कैथल। जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम (कैथल) में सत्र 2023-24 में कक्षा छठी में प्रवेश के लिए चयन परीक्षा 29 अप्रैल को आयोजित की जाएगी। ये जानकारी विद्यालय की प्राचार्य सुचिता गुप्ता ने दी। उन्होंने बताया कि विद्यार्थियों की सुविधा ध्यान में रखते हुए परीक्षा के लिए जिले के छह खंडों में 13 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इनमें गुहला खंड में दो, कैथल में चार, पूंडरी में दो, राजौंद में दो, कलायत में दो तथा सीवन खंड में एक परीक्षा केंद्र बनाया है।
प्राचार्य ने बताया कि परीक्षा के लिए 2886 बच्चों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया है। वेबसाइट के माध्यम से अपने विद्यालय के छात्र/छात्राओं के प्रवेश पत्र डाउनलोड करना सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि अगर किसी बच्चे को अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड करने में परेशानी हो तो किसी भी कार्य दिवस में जवाहर नवोदय विद्यालय, तितरम से व्यक्तिगत या हेल्पलाइन नंबर 80598-42731, 97295-66531, 96716-16682 पर संपर्क किया जा सकता है। विद्यार्थियों को सुबह 10.30 बजे तक हर हाल में परीक्षा केंद्र पर रिपोर्ट करनी होगी।