{"_id":"665f92d3660ca3c868030ca4","slug":"naveens-supporters-danced-to-the-beat-of-the-drum-kaithal-news-c-18-1-knl1004-404209-2024-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: ढाेल की थाप पर थिरके नवीन के समर्थक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: ढाेल की थाप पर थिरके नवीन के समर्थक
Wed, 05 Jun 2024 03:48 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
Updated Wed, 05 Jun 2024 03:48 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। कुरुक्षेत्र लोकसभा सीट से जीत दर्ज करने के बाद और कैथल जिले में मिली जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल रहा। इस दौरान भाजपा कार्यकर्ता ढाेल की थाप पर थिरके और आतिशबाजी कर जश्न मनाया।
जैसे ही कार्यकर्ताओं को भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल की विजयी बढ़त मिलने की सूचना मिली तो वे जिला भाजपा कार्यालय कपिल कमल में इक्ट्ला होना शुरू हो गए। यहां कार्यकर्ताओ ने भाजपा की जीत पर एक दूसरे को मिठाई बांटी और जमकर आतिशबाजी भी की। नवीन जिंदल की जीत से यहां उपस्थित कार्यकर्ता बेहद उत्साहित नजर आए।
दिन में प्रत्याशी करते रहे जीत के दावे ः मतगणना केंद्र पर पहुंचे दोनों पार्टियों के प्रत्याशी पूरा दिन अपनी अपनी जीत के दावे करते नजर आए। सबसे पहले मतगणना केंद्र पर पहुंचे भाजपा प्रत्याशी नवीन जिंदल ने कहा कि शुरू में थोड़ा धीरे चले, लेकिन अब गाड़ी ने रफ्तार पकड़ ली है और अंत में निश्चित तौर पर जीत भाजपा की होगी।
विज्ञापन
जीत का अंतर भी एक लाख से ऊपर का रहेगा। वही, नवीन जिंदल के बाद पहुंचे इंडिया गठबंधन प्रत्याशी डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि जनता भाजपा से तंग आ चुकी है। जनता ने बदलाव का मन बना लिया है और कुरुक्षेत्र लोकसभा और कैथल जिले से गठबंधन की बड़ी जीत होगी परंतु ऐसा नहीं हो पाया और
अंततः जनता ने भाजपा की जीत का जनादेश दिया।