फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nautapa starts but there will be no more scorching heat

नौतपा शुरू पर अबकी नहीं पड़ेगी भीषण गर्मी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Nautapa starts but there will be no more scorching heat
कैथल। बुधवार से नौतपा शुरू हो गया है लेकिन मौसम में सूर्य की तपिश बारिश के बाद ज्यादा दुखदायी नहीं रही। नौतपा अर्थात वे नौ दिन जब सूर्य धरती के ज्यादा करीब आ जाता है, जिससे गर्मी अधिक पड़ती है। नौपता 25 मई से शुरू होकर आगामी दो जून तक रहेगा। नौतपा के दौरान ज्यादा गर्मी से मानसून बनता है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, इस बार नौतपा के दौरान भीषण गर्मी नहीं पड़ेगी।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि पश्चिमी हलचलों की वजह से बीते वर्षों की तरह इस बार नौतपा का असर हरियाणा में नहीं दिखाई देगा। हाल में दो बार आए पश्चिमी विक्षोभ ने भीषण गर्मी से राहत दिलाई है। चार दिन बाद एक और पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के आसार हैं, हालांकि अभी इसे कमजोर श्रेणी का माना जा रहा है। फिर भी इसके असर से बुधवार से शुरू हो रहे नौतपा के दौरान तपिश का तेवर नरम रहेगा।
विज्ञापन

रोहिणी नक्षत्र में सूर्य का प्रवेश
सभी ग्रहों के अधिपति भगवान सूर्य बृषभ राशि की यात्रा के मध्य 25 मई को दोपहर 02 बजकर 51 मिनट पर रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश कर गए। माना जाता है कि यह ग्रीष्म ऋतु की युवावस्था होती है और इसी दिन से गर्मी का चरम ‘नौतपा’ शुरू हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हनुमान वाटिका के मुख्य पुजारी पंडित विशाल शर्मा ने बताया कि ज्योतिषीय आधार पर जब सूर्य रोहिणी नक्षत्र में गोचर करने लगता है तब नौतपा प्रारंभ होता है। सूर्य के रोहिणी नक्षत्र में प्रवेश करते ही धरती का तापमान तेजी से बढ़ने लगता है। ज्योतिष के सूर्य सिद्धांत और श्रीमद्गभावत में नौतपा का तार्किक वर्णन मिलता है।
इन ग्रहों की चाल का दिखेगा नौतपा में असर
ज्योतिषीय गणना के अनुसार नौतपा के आरंभ होने के पहले ही मेष राशि में राहु, शुक्र ग्रह की युति और वृषभ राशि में सूर्य, बुध ग्रह की युति, मीन राशि में मंगल, चंद्र, बृहस्पति की युति रहेगी। कुंभ राशि में स्वग्रही शनि और केतु ग्रह तुला राशि में गोचर करेंगे। राहु और शुक्र ग्रह की सप्तम दृष्टि केतु पर पूर्ण रहेगी। 26 मई मध्यरात्रि में चंद्र ग्रह का राशि परिवर्तन होगा। साथ ही मीन राशि में तीन ग्रहों की युति समाप्त हो जाएगी। नौतपा के बीच वृष राशि में सूर्य के साथ चन्द्रमा रहेगा। ये 29 मई से एक जून तक वृष राशि में एक साथ रहेंगे। अत: इन ग्रहों की युति स्वरूप इन तीन दिनों में गर्मी अपने तेवर दिखाएगी। जब तक चंद्रमा मिथुन और कर्क राशि में रहेगा तब तक गर्मी तेज पड़ेगी।

इस प्रकार रहेगा प्रभाव
जेष्ठ मास में कृष्ण पक्ष की दशमी पर 25 मई को सूर्य के दोपहर दो बजकर 50 मिनट पर रोहिणीनक्षत्र में प्रवेश करने के साथ ही नौतपा शुरू हो जाएगा। ज्योतिषीय आधार पर 29 मई से एक जून तक तेज हवा का योग रहेगा। इस बार नौतपा की खास बात यह है कि इसका प्रभाव संपूर्ण 14 दिन तक रहेगा। नौतपा के दौरान गुरु और शुक्र एक राशि में पडऩे पर तथा उस पर बुध की दृष्टि हो तो क्रूर ग्रहों की दृष्टि पडऩे पर भी अति वृष्टि का योग भी बनता है, जिससे आगामी वर्षा ऋतु में भूस्खलन और बाढ़ की स्थिति बनती है। चंद्र के राशि परिवर्तन के साथ ही छह से आठ जून तक बारिश हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed