फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Natural farmers should take government help for desi cows.

Kaithal News: प्राकृतिक खेती करने वाले देसी गाय के लिए सरकारी मदद लेें

Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल
संवाद न्यूज एजेंसी, कैथल Updated Sat, 22 Feb 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Natural farmers should take government help for desi cows.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सीवन। खंड मांझला गांव में शुक्रवार को एक दिवसीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें जानकारी दी गई कि हरियाणा सरकार की ओर से गाय आधारित प्राकृतिक खेती करने वाले किसानों को 25 हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जा रही है। बताया गया कि किसान प्राकृतिक खेती का प्रशिक्षण गुरुकुल कुरुक्षेत्र और हमेटी जींद में बने प्राकृतिक खेती के प्रशिक्षण शिविर से ले सकते हैं।

गोष्ठी में अनुसूचित जाति के किसानों को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग हरियाणा की ओर से चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी। एटीएम सतबीर सिंह ने किसानों को प्राकृतिक खेती शुरू करने के लिए प्रोत्साहित किया। राजबीर सिंह ने किसानों को खेती में स्प्रे करते समय किन-किन बातों का ध्यान रखें, इसकी जानकारी दी। उन्होंने बागवानी विभाग से दिए जाने आचार, मुरब्बा, मशरूम, मधुमक्खी पालन अन्य प्रशिक्षण के बारे में भी जानकारी साझा की। कार्यक्रम में विनय कुमार एटीएम अनूप कुमार एटीएम, नवीन कृषि पर्यवेक्षक व किसान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


सरकारी योजनाओं का फायदा उठाएं किसान ः सिंह

पूंडरी। भाणा व दुसैन गांव में आत्मा स्कीम के तहत शुक्रवार को कृषि एवं किसान कल्याण विभाग की ओर से अनुसूचित जाति के किसानों के लिए किसान गोष्ठी आयोजित की। इस मौके पर डॉ. बलवान सिंह ने किसानों को विभाग की मुख्य योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही कहा कि इनका फायदा उठाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


खंड तकनीकी प्रबंधक डॉ. संजीव कुमार ने किसानों को प्राकृतिक खेती की शुरुआत थोड़े क्षेत्र के साथ एक प्राकृतिक खेती की ट्रेनिंग लेने के बाद ही करें। गाय की सब्सिडी लेने के लिए किसान को कम से कम दो एकड़ या इससे अधिक एकड़ में प्राकृतिक खेती करनी होगी। अध्यक्षता खंड कृषि अधिकारी डाॅ. बलवान सिंह ने की। इस मौके पर सुपरवाइजर हरदीप सिंह, जसमेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed