{"_id":"6acaa1238d4c24b996011084","slug":"national-boxing-championship-to-begin-in-kaithal-on-the-15th-kaithal-news-c-245-1-kht1012-156361-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kaithal News: कैथल में 15 से शुरू होगी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kaithal News: कैथल में 15 से शुरू होगी राष्ट्रीय बॉक्सिंग चैंपियनशिप
विज्ञापन
जानकारी देते हुए आरकेएसडी स्कूल की प्रधानाचार्य व अन्य। संवाद
- फोटो : Samvad
संवाद न्यूज एजेंसी
कैथल। आरकेएसडी पब्लिक स्कूल कैथल में 15 से 20 अक्तूबर तक सीबीएसई राष्ट्रीय बालिका बॉक्सिंग चैंपियनशिप का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों से 500 से अधिक बालिका खिलाड़ी भाग लेंगी।
आयोजन की तैयारियों के लिए शनिवार को विद्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की गई। इसमें विक्रम ढुल और विद्यालय की प्राचार्या निवेदिता भट्ट ने प्रतियोगिता की तैयारियों, खिलाड़ियों की भागीदारी और उन्हें उपलब्ध करवाई जाने वाली सुविधाओं की जानकारी दी। आयोजकों ने बताया कि राष्ट्रीय चैंपियनशिप में पहुंचने से पहले खिलाड़ियों को ईस्ट, वेस्ट, नॉर्थ और साउथ जोन में आयोजित जोनल प्रतियोगिताओं में भाग लेना होता है। इन प्रतियोगिताओं में प्रथम और द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाली खिलाड़ी निर्धारित नियमों और पात्रता मानदंडों के अनुसार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर प्राप्त करती हैं।
-- -- -- -- -- -- --
कई राज्यों से पहुंचेंगी खिलाड़ी
प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, तमिलनाडु, पूर्वोत्तर राज्यों, सिक्किम, बिहार और पश्चिम बंगाल सहित विभिन्न राज्यों की 500 से अधिक खिलाड़ियों के भाग लेने की उम्मीद है। अंडर 14, 17 व 19 खिलाड़ियों के ठहरने, खानपान और अन्य आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की जा रही है, ताकि उन्हें प्रतियोगिता के दौरान किसी प्रकार की परेशानी न हो। साथ ही प्रतियोगिता के दौरान चिकित्सा सहायता, सुरक्षा उपकरणों और निर्धारित नियमों के पालन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। प्रतियोगिता में सीबीएसई के तहत चलने वाले दुबई व वियतनाम स्कूल के बच्चे भी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -
विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में खेल महत्वपूर्ण : प्राचार्य
विद्यालय की प्राचार्य निवेदिता भट्ट ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता की मेजबानी करना विद्यालय के लिए गर्व और सम्मान की बात है। खेल विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। विशेष रूप से बॉक्सिंग बालिकाओं में आत्मविश्वास, अनुशासन, साहस, धैर्य, आत्मनियंत्रण और नेतृत्व क्षमता विकसित करने में सहायक है। खेलों से बालिकाओं को अपनी प्रतिभा पहचानने और चुनौतियों का सामना करने का अवसर मिलता है।