कैथल। नगरपालिका कर्मचारी संघ ने एसकेएस के आह्वान पर कर्मचारियों की लंबित मांगों को लागू कराने के लिए नगर परिषद कार्यालय के गेट पर भूख हड़ताल कर नारेबाजी की। उन्होंने सरकार से उनकी मांगों को शीघ्र पूरा करने की मांग की।
भूख हड़ताल पर सुमेश राणा, कृपाल गिल, लक्ष्मण कुमार, गौरव टांक, रिंकू, सूरज सहोता, वर्षा रानी, फायर से जयप्रकाश, मनोज कुमार, शमशेर सिंह व रणधीर सिंह बैठे। नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य उप महासचिव शिवचरण, राज्य उपप्रधान राजेंद्र सिन्नद व एसकेएस के जिला सचिव रामपाल शर्मा ने कहा कि मुख्य मांगों में सफाई, फायर व दफ्तर के सभी कर्मचारियों की ठेकेदारी प्रथा खत्म करके विभाग के रोल पर करना, विभागीय रोल पर आए कर्मचारियों को समान काम-समान वेतनमान व भत्ते लागू करना, सफाई, सीवर, फायर व दफ्तर के सभी कर्मचारियों को जोखिम पूर्ण कार्य के लिए चार-चार हजार रुपये प्रतिमाह जोखिम भत्ता लागू करने सहित अन्य मांगें शामिल है। उन्होंने कहा तीन मार्च को भूख हड़ताल करके धरना-प्रदर्शन करेंगे व छह मार्च 2022 को हिसार में शहरी स्थानीय निकाय मंत्री कमल गुप्ता के आवास पर राज्य स्तरीय प्रदर्शन करेंगे। इस अवसर पर दिनेश कुमार, सुशील कुमार, गोरव टांक, चहत लोट, विजय गिल, सतपाल फौजी व अमित कुमार मौजूद रहे।