फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   nagar palika workers

नगर पालिका कर्मचारियों ने की हड़ताल, नहीं हुआ परिषद में कोई काम

Fri, 23 Aug 2019 12:03 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Aug 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
nagar palika workers
23-कैथल। अपनी मांगो को लेकर धरने पर बैठे हुए नगरपालिका कर्मचारी। - फोटो : Kaithal
नगरपालिका कर्मचारी संघ ने ठेेकेदार द्वारा सफाई कर्मचारियों को हटाए जाने के विरोध में वीरवार को नगर पालिका मेें पेन व टूल डाउन हड़ताल करके धरना दिया गया। जिस कारण परिषद कार्यालय में काम काज लगभग ठप रहा। परिषद में काम ना होने पर लोग खाली हाथ लौटते रहे।
विज्ञापन

धरना सुबह सात बजे से लेकर शाम को पांच बजे तक जारी रहा, जिसमें कच्चे व पक्के सफाई कर्मचारी व फायर ब्रिगेड के कर्मचारी शामिल हुए। अध्यक्षता ब्लॉक प्रधान महेंद्र बिडलान ने की व संचालन सचिव विक्की टांक ने किया। संघ के उप महासचिव शिवचरण व उपप्रधान राजेंद्र सीणंद ने कहा कि सरकार 2014 के संकल्प पत्र में किए गए वादे लागू न करके कर्मचारियों से वादाखिलाफी कर रही है। समझौते के बाद भी उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि 26 अगस्त को पूरे प्रदेश में मशाल जुलूस निकाले जाएंगे और 27 से 29 अगस्त तक राज्य व्यापी हड़ताल की जाएगी। अगर फिर भी उनकी मांगें नहीं मानी गई तो हड़ताल को अनिश्चितकालीन कर दिया जाएगा। उन्होंने अपनी मांगों में हटाए गए डोर-टू-डोर कर्मचारियों को काम पर वापस लेने, फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों को वेतन से काटा गया ईपीएफ व ईएसआई देने, सात तारीख से पहले वेतन देने, समान काम-समान वेतन व कच्चे कर्मियों को पक्का करने की मांग की। धरनारत कर्मचारियों ने आठ सितंबर को सर्व कर्मचारी संघ की करनाल रैली में भाग लेने की भी घोषणा की। इस अवसर पर कृपाल गिल, जगदीश, बृजेश कुमार महेंद्रो रानी, रामदेव, सरोज, राकेश, बिट्टू व राजेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन

परिषद में प्रभावित रहा काम-काज : हड़ताल के कारण शहर की सरकार में काम काज भी प्रभावित रहा। लोगों के सामान्य काम भी नहीं हो पाए। जिस कारण लोग यहां से मायूस होकर लौटते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस संबंध में ईओ नगर परिषद अशोक हुड़िया का कहना है कि पहले जिस एजेंसी के पास डोर टू डोर का काम था। वह अब बदल गई है। नई एजेंसी अपने हिसाब से कर्मचारी लगाएगी। लेकिन पुराने कर्मचारी कह रहे हैं कि उन सभी को काम पर रखा जाए। एजेंसी को कहा गया कि जितने हो सके, पुराने कर्मचारियों को काम पर रखा जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed