फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kaithal News ›   Nagar Palika, Budget, Kaithal

2 करोड़ 17 लाख से होगा पूंडरी का विकास

Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला पूंडरी।
ब्यूरो/अमर उजाला पूंडरी। Updated Tue, 12 Apr 2016 11:34 PM IST
विज्ञापन
Nagar Palika, Budget, Kaithal
कैथ्‍ाल - फोटो : अमर उजाला
नगरपालिका पार्षदों की बजट बैठक नपा अध्यक्ष सेवा सिंह खारा की अध्यक्षता में नगरपालिका पूंडरी में संपन्न हुई। बैठक में 2016-17 के बजट को लेकर चर्चा की गई। बैठक में मौजूद सभी पार्षदों ने बजट को ध्वनि मत्त से पारित कर दिया। बैठक में कुल 16 पार्षदों (दो मनोनीत शामिल) में से 10 पार्षदों ने हिस्सा लिया। जिनमें से अध्यक्ष सेवा सिंह खारा, पार्षद जयपाल सैनी, कुलदीप सैनी, मुलतान सिंह, संजीव कत्याल, सरोज रानी, राजवंती, वीना रानी समेत दो मनोनीत पार्षद किरण भुक्कल व कपिल अरोड़ा सहित नपा सचिव सुशील कुमार, एमई सुरेंद्र सिंह, जेई प्रदीप कुमार व सुरेश कुमार सहित अन्य स्टाफ सदस्य भी मौजूद रहे। बैठक में नपा सचिव सुशील कुमार ने बजट रखते हुए बताया कि अनुमानित ओपनिंग बैलेंस 40 लाख रुपये था और अनुमानित आय 2016-17 की 1 करोड़ 77 लाख 60 हजार हुई, जिसे मिलाकर कुल राशि 2 करोड़ 17 लाख 60 हजार रुपये बनी। उन्होंने बताया कि नपा खर्च एवं अन्य खर्चों के लिए इस बार 1 करोड़ 74 लाख 35 हजार रुपये की राशि खर्च होने का अनुमान है। उन्होंने नगरपालिका की आय बढ़ाने के लिए कुछ भी सुझाव देते हुए कहा कि यदि इन्हें अपनाया जाए तो नपा की आय में वृद्धि होगी और शहर के विकास में और तेजी आएगी। नपा सचिव द्वारा प्रस्तुत बजट को सभी पार्षदों ने ध्वनिमत से पारित कर दिया। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष सेवा सिंह खारा ने कहा कि उनका पहला ध्येय शहर के रुके हुए विकास कार्यों को गति प्रदान करनी है। उन्होंने कहा कि शहर के सभी वार्डों में समान रूप से विकास के कार्य करवाएं जाएंगे। नपा अध्यक्ष ने बताया कि शहर के विकास के लिए नपा पार्षदों की आगामी बैठक 18 अप्रैल को होगी, जिसमें शहर के विकास के लिए आई हुई ग्रांट व अन्य विकास कार्यों का बजट पास किया जाएगा।
विज्ञापन


 
दस करोड़ से अधिक के विकास कार्यों पर लगी मुहर
कलायत। नगर पालिका कार्यालय में पालिका प्रधान सुरेश रानी की अध्यक्षता में पालिका पार्षदों की बैठक हुई। बैठक में नगर में विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। जिसमें नगर में करीब 10 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों पर मुहर लगाई गई। पालिका सचिव सुशील भुक्कल ने बताया कि सभी पार्षदों की सहमति से नगर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर में लाइब्रेरी, कम्यूनिटी सेंटर, पालिका कार्यालय का विस्तार करने, बिजली की 500 छोटी लाइट व 10 हाई मास्क लाइट लगाने, आने जाने वाले लोगों की सुविधा के लिए 8 साइन बोर्ड, पशुओं को पानी पीने के लिए तालाबों की सफाई, भवन निर्माण के 43 नक्शे पास किए गए, नगर में 10 पब्लिक तथा 5 सुलभ शौचालय, बंदरों को पकड़वाने, गली व नालों की सफाई 22 अन्य सफाई कर्मचारी लगाने, गलियों का निर्माण, कपिलमुनि पार्क का निर्माण, हाउस टैक्स के बिल छपवाने व वितरित करवाने घर घर से कूड़ा करकट का टेंडर करवाने आदि विकास कार्यों पर चर्चा कर प्रस्ताव पारित किए गए। इसके अलावा हिसार चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पशु चिकित्सालय को सजुमा रोड़ पर बनाने का प्रस्ताव पास किया गया। पार्षदों का कहना था कि पशु पालक जब अपनेे पशुओं को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित पशु चिकित्सालय में लेकर जाते हैं तो वे ट्रैफिक के कारण इधर उधर भागने लगते है जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। लगभग 6 बजे तक चली बैठक में पालिका प्रधान सुरेश रानी, उपप्रधान किरणा देवी, दर्शना देवी, सीमा देवी, कुसुम रानी, दीपा देवी, बिरमा देवी, सुशीला देवी, पूनम देवी, सुनीता देवी, राजू कौशिक, सुरेंद्र कुमार व मनोनीत पार्षद राजेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed